कोविड-19: अभिनेता आमिर खान की मां की रिपोर्ट निगेटिव आई

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि उनकी मां की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. इससे पहले अभिनेता के कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हालांकि अभिनेता और उनका पूरा परिवार भी इस जांच से गुजरा और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई लेकिन उनकी मां की जांच रिपोर्ट तब नहीं आई थी.

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि उनकी मां की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. इससे पहले अभिनेता के कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हालांकि अभिनेता और उनका पूरा परिवार भी इस जांच से गुजरा और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई लेकिन उनकी मां की जांच रिपोर्ट तब नहीं आई थी.

Also Read: अब मोबाइल ऐप करेगा कोरोना से लड़ने में मदद

आमिर ने ट्वीट किया कि अब वह चिंतामुक्त हो गए हैं क्योंकि उनकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है. अभिनेता ने प्रार्थनाओं और शुभेच्छाओं के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया. अभिनेता ने मंगलवार को भी एक बयान जारी करके कहा था कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है.

Posted By – pankaj kumar pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >