Coronavirus Update: क्या चीन के बाद भारत में भी बढ़ेगा कोरोना ? बुलायी गयी अहम बैठक

Coronavirus Update in India : जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसको लेकर भारत सतर्क हो गया है. महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक अहम बैठक बुलायी गयी है.

Coronavirus Update in India : जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक आयी तेजी के बाद भारत सरकार सतर्क हो गयी है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को महामारी की स्थिति की समीक्षा करने वाले हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडविया दूसरे देशों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए बुधवार को कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करने वाले हैं.

यहां चर्चा कर दें कि मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है जिसमें कोरोना वायरस के नये वैरिएंट पर नजर रखने के लिए संक्रमित पाये गये नमूनों के जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने का आग्रह किया. राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जो पत्र लिखा गया है वो केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने लिखा है जिसमें कहा गया है कि इस तरह की कवायद देश में वायरस के नये वैरिएंट का समय पर पता लगाने में सक्षम होगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को सुनिश्चित करेगी.

अभी देश में कितने मामले आ रहे हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि जांच-निगरानी-उपचार-वैक्सीनेशन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार के पालन की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को सीमित करने में सक्षम रहा है. साप्ताहिक आधार पर जो आंकड़े आ रहे हैं वो करीब 1,200 हैं.

Also Read: Beijing Covid Case: चीन में फिर से हुआ Corona विस्फोट, श्मशान में लंबी कतार, उठने लगे सवाल भारत में इलाजरत मरीजों की संख्या में कमी

इस बीच आइए भारत में कोरोना केस पर नजर डालते हैं. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 112 नये मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,199 पर पहुंच चुकी है. वहीं कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3,490 रह गयी है. इस बात की जानकारी मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >