देश में 103 दिन बाद Corona संक्रमण के एक दिन में 8,000 से ज्यादा नये मामले, 10 लोगों की और मौत

Coronavirus Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 8,329 नये मामले दर्ज किये गये जबकि 10 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,757 पर पहुंच गयी है.

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 8,329 नये मामले सामने आए हैं. 4,216 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 10 लोगों की मृत्यु हुई है. देश में अब कुल सक्रिय मामले 40,370 हो चुके हैं. देश में 103 दिन बाद कोरोना संक्रमण के एक दिन में 8,000 से ज्यादा नये मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,13,435 पर पहुंच गयी जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गयी.

10 और मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 8,329 नये मामले दर्ज किये गये जबकि 10 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,757 पर पहुंच गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.69 फीसदी दर्ज की गयी.

Also Read: भारत को फिर डरा रहा कोरोना : पिछले 24 घंटों में 24 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,000 से अधिक
संक्रमण की दैनिक दर 2.41 प्रतिशत

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,103 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी. संक्रमण की दैनिक दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत रही. इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 192.92 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं.

जानें पिछला आंकड़ा

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.

किन दस लोगों की हुई मौत

आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन 10 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से पांच की केरल, दो की दिल्ली और एक-एक मरीज की मौत गुजरात, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में हुई.

देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >