Coronavirus Update: दिल्ली में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में 1396 नये मामले, संक्रमण की दर 31.9%

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी है. पांच लोगों के दम तोड़ने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,560 हो गई है. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि दम तोड़ने वालों में एक की मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 था.

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है. पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमण के मामले 10 हजार से अधिक आने लगे हैं. जिसमें दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में हजार से अधिक मामले सामने आये हैं.

दिल्ली में कोरोना के 1,396 नये मामले सामने आये

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1396 मामले सामने आये हैं. दिल्ली में नये मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,21,593 हो गई.

दिल्ली कोरोना से पिछले 24 घंटे में 5 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी है. पांच लोगों के दम तोड़ने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,560 हो गई है. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि दम तोड़ने वालों में एक की मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 था, जबकि अन्य चार की मौत आकस्मिक कारणों से हुई.

दिल्ली में संक्रमण की दर 31.9 प्रतिशत है

दिल्ली में कोरोना के कहर को इसी से समझा जा सकता है कि यहां संक्रमण की दर 31.9 प्रतिशत हो गयी है. जो 15 महीनों में सबसे अधिक है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत थी.

गुरुवार को दिल्ली में आये थे सबसे अधिक मामले

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोविड के 1,527 नये मामले आये थे जबकि संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई थी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सात महीनों में पहली बार दिल्ली में बुधवार को पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या 1,000 को पार कर गई.

देशभर में कोरोना के 10 हजार से अधिक मामले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,753 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई. भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 27 और मरीजों के दम तोड़ने के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,091 पर पहुंच गई. दिल्ली में संक्रमण से छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 6.78 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.49 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,48,08,022 हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >