Coronavirus News: देश में एक दिन में कोरोना के 2.71 लाख से ज्यादा नए मामले, डरा रही है ओमिक्रोन की रफ्तार

Coronavirus News in India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. बीते 24 घंटों में देश में कोरोना महामारी के 2 लाख 71 हजार 202 नए मामले सामने आए हैं.

Coronavirus Cases Today in India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. बीते 24 घंटों में देश में कोरोना महामारी के 2 लाख 71 हजार 202 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कोरोना की चपेट में आकर 314 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना के साथ साथ देश में तेजी से कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट भी फैल रहा है. देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 7 हजार 743 पहुंच गया है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 15 लाख 50 हजार 3 सौ 77 हो गई है. वहीं, कोरोना से 4 लाख 86 हजार 66 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है. राहत कि बात यही है कि कोरोना से बीते दिन एक लाख 38 हजार से ज्यादा मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गये हैं. कोरोना से अबतक 3 करोड़ 50 लाख 85 हजार 7 सौ 21 लोग ठीक हो चुके हैं.

इससे पहले शनिवार को कोरोना के 2,68,833 नये मामले आये थे. जबकि संक्रमण से 402 लोगों की मौत हुई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कल देशभर में ओमिक्रोन के 6041 मामले सामने आये हैं. बता दें, कोरोना का दैनिक संक्रमण दर 16.66 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 12.84 फीसदी है.

Also Read: Omicron Coronavirus LIVE Updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,71,202 नए मामले

देश में कोरोना के मामले जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं, उसके अनुपात में जांच कम हो रही है. जांच कम होने की वजह आइसीएमआर की नयी गाइडलाइन मानी जा रही है. नयी गाइडलाइन में आइसीएमआर ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग की अनिवार्यता खत्म कर दी है. वहीं, संक्रमण की दर 15% के पार कर जाने के बावजूद दूसरी लहर जैसी बेचैनी देखने को नहीं मिल रही है. बुधवार को 18.86 लाख टेस्ट हुए थे, जो गुरुवार को 17.87 लाख और शुक्रवार को 16.13 हजार ही टेस्ट हुए.

Also Read: Coronavirus: दुनिया से जल्द खत्म हो जाएगा कोरोना संकट, विशेषज्ञ ने बताया- स्थायी नहीं है महामारी

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >