Coronavirus : संदिग्ध महिला अस्पताल से भागी, मामला दर्ज
Coronavirus Suspected woman escaped : पंजाब में कोरोना वायरस की संदिग्ध 26 वर्षीय महिला पर अस्पताल से भागने का मामला दर्ज किया गया है. मोहाली की रहने वाली यह महिला हाल ही में अमेरिका से लौटी थी और उसे जांच के लिए चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया था.
By Rajneesh Anand | Updated at :
Manila: A Chinese woman uses a plastic bag to cover her head while waiting for her flight at the departure area of Manila's International Airport, Philippines, Wednesday, March 18, 2020. The Philippine government lifted a 72-hour deadline for thousands of foreign travelers to leave the country's main northern region which has been placed under quarantine due to the growing number of coronavirus infections, officials said. For most people, the new coronavirus causes only mild or moderate symptoms. For some, it can cause more severe illness, especially in older adults and people with existing health problems. AP/PTI Photo(AP20-03-2020_000063B)
चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना वायरस की संदिग्ध 26 वर्षीय महिला पर अस्पताल से भागने का मामला दर्ज किया गया है. मोहाली की रहने वाली यह महिला हाल ही में अमेरिका से लौटी थी और उसे जांच के लिए चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया था. मोहाली थाना अधिकारी चरण -8 रजनीश चौधरी ने कहा, ‘‘ हमें ‘पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च’ (पीजीआईएमईआर) के अधिकारियों ने फोन कर बताया कि महिला गुरुवार की सुबह अस्पताल से भाग गयी ” उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भादंवि की धारा 269 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
गौरतलब है कि देश में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं , जहां संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल जाने की बजाय छुप रहा है. यह स्थिति बहुत ही खतरनाक है, क्योंकि अगर वह संक्रमित हुआ, तो कई लोगों को प्रभावित कर सकता है. इससे बेहतर यह है कि जरा सी भी शंका हो तो डॉक्टर से संपर्क करें ताकि स्थिति स्पष्ट हो जाये और इस महामारी को फैलने से रोका जा सके.
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.