School Close News : दिल्ली के स्कूलों में एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश, जानें कब से खुलेंगे उसके बाद

coronavirus school close : दुनिया के कई देशों में कोरोना घातक रूप ले चुका है. भारत में भी इसको लेकर चिंता बढ़ गयी है. इस बीच दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गयी है. जानें क्या है ताजा अपडेट

जहां एक ओर देश में कोरोना संक्रमण को लेकर समीक्षा बैठक जारी है. वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए ने लोगों से कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है. इस बीच दिल्ली सरकार ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश यानी विंटर वेकेशन की घोषणा की है. दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे. नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक ‘रेमेडियल क्लास’ आयोजित की जाएंगी.

इन चीजों का रखें ध्यान : मेडिकल एसोसिएशन ने लोगों से कई चीजों का ध्यान रखने की बात कही है जैसे…

-सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने की बात कही गयी है.

-लोगों से एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है.

-नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोने या सैनेटाइज करने की बात भी इसमें कही गयी है.

-पब्लिक गेदरिंग जैसे शादी राजनीतिक सभा या किसी भी तरह की मीटिंग से दूर रहने की सलाह दी गयी है.

-यदि बुखार, कफ, गले में खरास या लूज मोशन हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.

-यदि आपका कोरोना का कोई डोज बच गया हो तो उसे लगवाएं.

-सरकार जो एडवाइजरी जारी करती है उसका पालन करें.

Also Read: Omicron BF.7 से क्या आ सकती है देश में कोरोना की नयी लहर? जानें एक्सपर्ट की राय
अरविंद केजरीवाल ने की बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में शामिल होने के लिए संबंधित अधिकारी उनके मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे थे.

बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. दो डोज दिल्ली के लोगों को लग चुकी है. सभी सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं. केंद्र की ओर से जो भी निर्देश दिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >