Coronavirus Outbreak : तेज हुई कोरोना की रफ्तार, आज सबसे अधिक 1975 लोग पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्‍या 26,917

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Lockdown) की रफ्तार बढ़ गयी है. रविवार को अब तक सबसे अधिक 1975 नये केस दर्ज किये गये. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1975 पॉजिटिव केस सामने आये और 47 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही रविवार को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण (Coronavirus lockdown in India) से मृतकों की संख्या 826 तक पहुंच गयी और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 26,917 हो गयी है.

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ गयी है. रविवार को अब तक सबसे अधिक 1975 नये केस दर्ज किये गये. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1975 पॉजिटिव केस सामने आये और 47 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही रविवार को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृतकों की संख्या 826 तक पहुंच गयी और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 26,917 हो गयी है.

Also Read: तानाशाह किम जोंग उन की हो चुकी है मौत ? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ ये खुलासा, दिखी ट्रेन

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, संक्रमित मरीजों में इलाज के बाद 5913 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. इसके साथ ही संक्रमण से ठीक हुये मरीजों का प्रतिशत भी बढ़कर 21.90 हो गया है. इसके अनुसार कोरोना के संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिये देशव्यापी स्तर पर किये जा रहे उपायों की मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों के साथ मिलकर शीर्ष स्तर पर निरंतर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है.

Also Read: झारखंड में कोरोना का कहर, रविवार को एक दिन में सबसे अधिक 15 पॉजिटिव मामले आये सामने, संक्रमितों की संख्या 82

इस बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली स्थित एम्स में ट्रॉमा सेंटर का दौरा कर इसमें कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधाओं का जायजा लिया. उल्लेखनीय है कि एम्स स्थित ट्रॉमा सेंटर को कोविड-19 अस्पताल के रूप में तब्दील किया गया है. इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से कुछ कोरोना मरीजों से बात कर उनका हालचाल जाना.

एम्स के कोविड-19 अस्पताल में मरीजों की देखभाल के लिये रोबोट सेवा भी हाल ही में शुरु की गयी है. डॉ. हर्षवर्धन ने रोबोट के माध्यम से ही वीडियो कॉल पर मरीजों से बात की. उन्होंने मरीजों से एम्स में इलाज की सुविधाओं का फीडबैक भी लिया जिससे इनमें जरूरत के मुताबिक और अधिक सुधार किया जा सके.

Also Read: तबलीगी जमात चीफ मौलाना साद का हुआ कोरोना टेस्‍ट, जानें क्‍या है रिपोर्ट में

स्वास्थ्य मंत्री ने देशवासियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि देश में कोरोना संक्रमण से प्रभावित हॉटस्पॉट क्षेत्र अब संक्रमण मुक्त घोषित किये जा रहे हैं. इससे स्पष्ट है कि देश में इस महामारी के संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है.

मंत्रालय के अनुसार, कैबिनेट सचिव ने भी कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिये रविवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक की. इसमें उन्होंने सभी राज्य सरकारों को संक्रमण रोधी उपायों का पालन सुनिश्चित करने और कोविड-19 अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता को बरकरार रखने को कहा.

Also Read: क्‍या फिर बढ़ेगा लॉकडाउन, कल मुख्‍यमंत्रियों से पीएम मोदी की अहम बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >