Coronavirus News Update : छत्तीसगढ़ में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव

भारत में Coronavirus महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है. देशभर में अब तक इस वायरस से 242 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस बीमारी से संक्रमितों की संख्या 7500 के पार हो गयी है. लेकिन इस सबके बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक इस बीमारी से 653 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. कोरोना से सबसे अधिक मौत इटली में हुई है. इटली में अब तक 18000 लोग मारे जा चुके हैं. इटली के बाद दूसरा स्थान अमेरिका का है, जहां एक हफ्ते में तकरीबन 10000 लोगों की मौत हो गयी है. दुनियाभर के 213 देशों में फैल चुके इस वायरस से अब तक करीब 16 kaलाख लोग संक्रमित हैं. Coronaviru Live Updates

Live Updates
4:33 AM. 12 Apr 20 4:33 AM. 12 Apr

छत्तीसगढ़ में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीद मिले हैं. राज्य में कुल 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज थे, जिनमें 10 ठीक हो गए हैं.

9:24 PM. 11 Apr 20 9:24 PM. 11 Apr

तेलंगाना में भी 30 अप्रैल तक बढ़ा सकता है लॉकडाउन

तेलंगाना में भी 30 अप्रैल तक बढ़ा सकता है लॉकडाउन. यह संकेत तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिये. राज्‍य में अब तक, 504 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जिनमें से 393 सक्रिय मामले हैं और 96 को छुट्टी दे दी गई है. अब तक 14 लोगों की मौत.

9:24 PM. 11 Apr 20 9:24 PM. 11 Apr

गोवा से राहत की खबर, 46 तबलीगी जमात अनुयायियों का टेस्‍ट आया निगेटिव

गोवा से कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर है. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बताया सभी 46 तबलीगी जमात अनुयायियों (46 में से 10 दिल्ली में जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे) का COVID19 टेस्‍ट निगेटिव आया है. उन्‍होंने कहा, हमने सुझाव दिया है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन आर्थिक गतिविधियों को जारी रखना चाहिए. सोमवार से निजी और सरकारी अस्पतालों में OPDs शुरू हो जाएंगे. आज से राज्य में मछली उत्पादन से संबंधित गतिविधियां शुरू हो गई हैं. मालूम हो गोवा में कोरोना के कुल 7 केस आये हैं. एक मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है, वहां से अब तक एक भी मौत की खबर नहीं है.

9:24 PM. 11 Apr 20 9:24 PM. 11 Apr

गुजरात में COVID19 पॉजिटिव के 36 नये मामले

गुजरात में शनिवार को COVID19 पॉजिटिव के 36 नये मामले आये. गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बताया राज्‍य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 468 हो गई है. 3 COVID19 मरीजों का आज निधन हो गया है. राज्‍य में कोरोना से कुल 22 की मौत हो गई है.

9:24 PM. 11 Apr 20 9:24 PM. 11 Apr

छत्तीसगढ़ में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्‍क को अनिवार्य कर दिया है. सरकार के आदेश के बाद अब कोई भी व्‍यक्ति बिना मास्‍क के बाहर या सार्वजनिक स्‍थानों में नहीं जा सकता है.

9:24 PM. 11 Apr 20 9:24 PM. 11 Apr

भारत में कोरोना से अब तक 242 की मौत, 7529 संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना से देश में 242 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7529 लोग संक्रमित हो गये हैं.

5:33 PM. 11 Apr 20 5:33 PM. 11 Apr

महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज शाम यह घोषणा कर दी कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की. ठाकरे ने कहा कि 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा, आगे का निर्णय बाद में किया जायेगा.

5:33 PM. 11 Apr 20 5:33 PM. 11 Apr

आज नहीं होगा पीएम का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर बैठक की. इस बैठक में सभी मुख्यमंत्री लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर एकमत हैं. बैठक खत्म होने के बाद ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करके लॉकडाउन बढ़ाये जाने की घोषणा करेंगे. लेकिन सरकारी सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि पीएम आज राष्ट्र को संबोधित नहीं करेंगे.

5:33 PM. 11 Apr 20 5:33 PM. 11 Apr

लॉकडाउन से मिला बड़ा फायदा, वरना केस लाखों में होते

स्वास्थ्य मंत्रालय का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमने कुछ रिपोर्ट तैयार की है, जिसके अनुसार यह कहा जा सकता है कि अगर लॉकडाउन नहीं होता, देश में मामले लाखों में होते.

3:39 PM. 11 Apr 20 3:39 PM. 11 Apr

बढ़ सकता है लॉकडाउन, केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री ने सही फैसला लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ जारी बैठक खत्‍म हो चुका है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि उन्‍हें लॉकडाउन दो सप्‍ताह तक बढ़ा देना चाहिए. दूसरी ओर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो ट्वीट कर उस पर अपनी मुहर लगा दी है. उन्‍होंने ट्वीट किया और लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है.

2:45 PM. 11 Apr 20 2:45 PM. 11 Apr

मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाली कोरोना से संक्रमित एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है. धारावी में अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है.

2:45 PM. 11 Apr 20 2:45 PM. 11 Apr

लॉकडाउन पर पीएम मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बातचीत शुरू हो गयी है.

2:45 PM. 11 Apr 20 2:45 PM. 11 Apr

बंगाल के कोलकाता सहित दस इलाके सील

कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने राजधानी कोलकाता सहित दस इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है. यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगा.

2:45 PM. 11 Apr 20 2:45 PM. 11 Apr

गुजरात में हर 27 मिनट पर एक केस

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 54 नये केस सामने आये हैं. राज्य कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 432 मरीज हो गये हैं. राज्य में हर 27 मिनट पर एक नये केस सामने आ रहे हैं.

2:45 PM. 11 Apr 20 2:45 PM. 11 Apr

केरल में तीसरी मौत

केरल में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गयी है. कन्नूर के परियारम मेडिकल कॉलेज में पुडुचेरी के माहे के एक 71 वर्षीय मूल निवासी ने आज दम तोड़ा है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उनकी हालत बहुत गंभीर थी और उनकी किडनी काम नहीं कर रहीं थीं. उन्हें पिछले कुछ दिनो से वेंटिलेटर पर रख गया था.

8:12 AM. 11 Apr 20 8:12 AM. 11 Apr

बिहार में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 60 पर पहुंच गयी है. ाज्य के सीवान जिला कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है.

8:12 AM. 11 Apr 20 8:12 AM. 11 Apr

मुंबई मे 212 नये केस

महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई में कोरोनावायरस के 212 न्यूज केस मिले हैं, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 के करीब पहुंच गया है. वहीं राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1567 हो गयी है.

8:12 AM. 11 Apr 20 8:12 AM. 11 Apr

गुजरात में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 378 हो गयी है. राज्य में कल पिछले 24 घंटे में 78 नये केस सामने आये हैं.

8:12 AM. 11 Apr 20 8:12 AM. 11 Apr

दिल्ली में 183 नये केस

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 183 नये केस सामने आये हैं. राजधानी में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 903 हो गयी है. वहीं इस वायरस से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है

8:12 AM. 11 Apr 20 8:12 AM. 11 Apr

आंध्रप्रदेश में 376 केस

आंध्रप्रदेश में कोरोनावायरस के अब तक 376 केस मिले हैं. राज्य में कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं.

7:35 AM. 11 Apr 20 7:35 AM. 11 Apr

राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

कोरोनावायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन की समीक्षा के लिए आज सभी राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी बैठक करेंगे. इस बैठक में पीएम मोदी लॉकडाउन बढ़ाने और अब तक परफॉर्मेंस की समीक्षा करेंगे. पीएम मोदी की यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी.

7:35 AM. 11 Apr 20 7:35 AM. 11 Apr

बोरिस जॉनसन की हालत में सुधार

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन की स्थिति में सुधार हो रही है. जॉनसन को कल ही आइसीयू से निकालकर समान्य वार्ड में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि वे कल कुछ देर के लिए इलाज करे रहे डॉक्टरों से बातचीत किये.

7:35 AM. 11 Apr 20 7:35 AM. 11 Apr

छत्तीसगढ़ में एक और मरीज स्वस्थ

छत्तीसगढ़ में एक 16 वर्षीय युवक कोरोना स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुका है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित था, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब वो ठीक हो चुका है.

7:35 AM. 11 Apr 20 7:35 AM. 11 Apr

कोरोना से हुई मौत तो मिलेगा 50 लाख

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोनावायरस से अगर राज्य में किसी की मौत होती है तो, उसके परीजनों को 50 लाख रूपये की राहत राशि दी जायेगी.

7:35 AM. 11 Apr 20 7:35 AM. 11 Apr

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोरोनावायरस से संक्रमित दो नये मामले सामने आये हैं. जिले में अब संक्रमितों की संख्या 20 हो गयी है.

7:35 AM. 11 Apr 20 7:35 AM. 11 Apr

अमेरिका में 24 घंटे में 2108 की मौत

अमेरिका में कोरोनावायरस कोहराम मचाया हुआ है. पिछले 24 घंटे में हुई मौत ने अब तक के सभी रिकॉर्ड की तोड़ दिया है. अमेरिका में शुक्रवार को 2108 लोगों की मौत हो गयी है. 24 घंटे में 2000 से अधिक लोगों के मरने का यह पहला मामला है.

मुख्य बातें

भारत में Coronavirus महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है. देशभर में अब तक इस वायरस से 242 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस बीमारी से संक्रमितों की संख्या 7500 के पार हो गयी है. लेकिन इस सबके बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक इस बीमारी से 653 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. कोरोना से सबसे अधिक मौत इटली में हुई है. इटली में अब तक 18000 लोग मारे जा चुके हैं. इटली के बाद दूसरा स्थान अमेरिका का है, जहां एक हफ्ते में तकरीबन 10000 लोगों की मौत हो गयी है. दुनियाभर के 213 देशों में फैल चुके इस वायरस से अब तक करीब 16 kaलाख लोग संक्रमित हैं. Coronaviru Live Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >