Coronavirus New Variant: भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट XBB1.16, कर्नाटक में सबसे अधिक मामले

देश में 76 नमूनों में कोरोना वायरस के एक्सबीबी1.16 स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. यह देश में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी की वजह हो सकता है. आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया गया है.

देश में एक बार फिर से कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए. भारत के 19 राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच भारत में कोरोना के नये वेरिएंट XBB1.16 की एंट्री हो गयी है.

76 नमूनों में पाये गये कोरोना के नये वेरिएंट

देश में 76 नमूनों में कोरोना वायरस के एक्सबीबी1.16 स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. यह देश में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी की वजह हो सकता है. आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया गया है.

इन राज्यों में पाये गये कोरोना के नये वेरिएंट

आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का यह नया स्वरूप जिन नमूनों में मिला है उनमें से 30 कर्नाटक, 29 महाराष्ट्र, सात पुडुचेरी, पांच दिल्ली, दो तेलंगाना, एक-एक नमूने गुजरात-हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के हैं.

Also Read: Covid-19: लैब में नहीं बल्कि, जानवरों से हुई कोरोना वायरस की शुरुआत? नमूने से मिला रैकून कुत्ते का DNA

जनवरी में आये थे कोरोना के नये वेरिएंट के सबसे अधिक मामले

वायरस का एक्सबीबी1.16 स्वरूप सबसे पहले जनवरी में सामने आया था जब दो नमूनों की जांच में इसके मिलने की पुष्टि हुई थी, जबकि फरवरी में इससे संक्रमित 59 नमूने पाये गये थे. मार्च में अब तक 15 नमूनों में एक्सबीबी1.16 स्वरूप की पुष्टि हुई है.

कोरोना के नये वेरिएंट के सबसे अधिक मामले भारत में

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व संयोजक और बिजनौर स्थित मंगला अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के बाल रोग विशेषज्ञ विपिन एम. वशिष्ठ ने कहा, नये एक्सबीबी1.16 स्वरूप कम से कम 12 देशों में मिला है और इसके सबसे अधिक मामले भारत में मिले हैं. अमेरिका, ब्रूनेई, सिंगापुर और ब्रिटेन में भी इसके मामले मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >