Coronavirus Updates : पिछले 24 घंटे में 983 मौत, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, जानें अपने राज्य का हाल

Coronavirus Updates : भारत में कोविड-19 के 68,898 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले शुक्रवार को 29 लाख के पार पहुंच गए. हालांकि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 29,05,823 मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 983 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 54,849 हो गई है. संक्रमण से मृत्यु दर गिरकर 1.89 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत पहुंच गई.

भारत में कोविड-19 के 68,898 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले शुक्रवार को 29 लाख के पार पहुंच गए. हालांकि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 29,05,823 मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 983 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 54,849 हो गई है. संक्रमण से मृत्यु दर गिरकर 1.89 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत पहुंच गई.

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,92,028 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.82 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार पहुंच गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 अगस्त तक कुल 3,34,67,237 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई, जिनमें से 8,05,985 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को ही की गई.

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 983 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 326 लोग महाराष्ट्र के थे. इसके बाद तमिलनाडु के 116, कर्नाटक के 102, आंध्र प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के 95-95, पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 36, दिल्ली के 22, गुजरात के 16, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के 12-12 लोग हैं. इसके अलावा झारखंड, केरल तथा उत्तराखंड में नौ-नौ, असम, ओडिशा, तेलंगाना तथा पुडुचेरी में आठ-आठ, छत्तीसगढ़ में सात, जम्मू-कश्मीर में छह, बिहार में पांच, हिमाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा में चार-चार, गोवा में दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक व्यक्ति की जान गई.

Also Read: Coronavirus Updates : यहां लगा पूर्ण लॉकडाउन, देश में कोरोना केस 29 लाख के पार

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 54,849 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 21,359 लोगों की जान गई है. इसके अलावा तमिलनाडु में 6,239, कर्नाटक में 4,429, दिल्ली में 4,257, आंध्र प्रदेश में 3,001, गुजरात में 2,853, उत्तर प्रदेश में 2,733, पश्चिम बंगाल में 2,634 और मध्य प्रदेश में 1,171 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 957, राजस्थान में 921, तेलंगाना में 737, जम्मू-कश्मीर में 578, हरियाणा में 578, बिहार में 492, ओडिशा में 380, झारखंड में 286, असम में 221, केरल में 191 और उत्तराखंड में 187 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई. छत्तीसगढ़ में 168, पुडुचेरी में 137, गोवा में 126, त्रिपुरा में 69, चंडीगढ़ में 31, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 31, हिमाचल प्रदेश में 23, मणिपुर में 18, लद्दाख में 18, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी. उसने कहा कि उसके आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलाए जा रहे हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >