Coronavirus Updates : झारखंड-बिहार में कोरोना लगातार ले रहा है जान, देश में मामले 28 लाख के पार, जानें अपने राज्य का हाल

Coronavirus Updates : भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 69,652 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 28 लाख को पार कर गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 20,96,664 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 73.91 प्रतिशत हो गई है. मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 28,36,925 हो गई है. वहीं वायरस से 977 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 53,866 हो गई. मृतक दर गिर कर 1.90 प्रतिशत हो गई है.

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 69,652 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 28 लाख को पार कर गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 20,96,664 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 73.91 प्रतिशत हो गई है. मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 28,36,925 हो गई है. वहीं वायरस से 977 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 53,866 हो गई. मृतक दर गिर कर 1.90 प्रतिशत हो गई है.

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,86,395 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 24.20 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 अगस्त तक 3,26,61,252 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 9,18,470 नमूनों की जांच बुधवार को की गई. आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 977 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 346 लोग महाराष्ट्र के थे.

इसके बाद कर्नाटक के 126, तमिलनाडु के 116, आंध्र प्रदेश के 86, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के 53-53, पंजाब के 23, मध्य प्रदेश के 18, गुजरात के 17, झारखंड के 15, उत्तराखंड के 14, राजस्थान के 12, बिहार और जम्मू-कश्मीर के 11-11 लोग शामिल है. इनके अलावा असम, हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना में 10-10, दिल्ली में नौ, गोवा में आठ, केरल में सात, पुडुचेरी में छह, छत्तीसगढ़ में तीन और सिक्किम, चंडीगढ़ तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की जान गई.

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 53,866 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 21,033 लोगों की जान गई है. इसके अलावा तमिलनाडु में 6,123, कर्नाटक में 4,327 , दिल्ली में 4,235, आंध्र प्रदेश में 2,906, गुजरात में 2,837, उत्तर प्रदेश में 2,638 , पश्चिम बंगाल में 2,581 और मध्य प्रदेश में 1,159 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 921 , राजस्थान में 910, तेलंगाना में 729, जम्मू-कश्मीर में 572, हरियाणा में 567, बिहार में 487, ओडिशा में 372, झारखंड में 277, असम में 213, केरल में 182 और उत्तराखंड में 178 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई. छत्तीसगढ़ में 161, पुडुचेरी में 129, गोवा में 124, त्रिपुरा में 65, चंडीगढ़ में 31, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 30, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 18, लद्दाख में 18, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी. उसने कहा कि उसके आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलाए जा रहे हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >