Coronavirus India News Update: जम्मू-कश्मीर में 1,801 नए मामले, कर्नाटक में लगे कोविड लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ाया गया
Copied link
Coronavirus India Live Update: देश में कोरोना लहर के प्रकोप के बाद लागातार आठवें दिन दो लाख से कम कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,34,154 के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,84,41,986 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में 2887 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,37,989 हो गयी है. वही तक देश में कुल 21 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे Prabhatkhabr.com पर…
4:11 AM. 4 Jun 214:11 AM. 4 Jun
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,801 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 2,694 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल पॉजिटिवि मामले 2,95,879 और कुल सक्रिय मामले 30,657 दर्ज हुए है.
4:11 AM. 4 Jun 214:11 AM. 4 Jun
कर्नाटक में कोविड लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ाया गया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में लगे कोविड लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है.
4:11 AM. 4 Jun 214:11 AM. 4 Jun
कोरोना की दूसरी लहर में कुल 624 डॉक्टरों की मृत्यु हो गई : IMA
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जानकारी के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में कुल 624 डॉक्टरों की मृत्यु हो गई.
8:25 PM. 3 Jun 218:25 PM. 3 Jun
बिहार में बच्चों के लिए शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
कोरोना वैक्सीन ट्रायल के प्रमुख डॉ सी एम सिंह ने कहा कि पटना एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है. ट्रायल से पहले बच्चो की कोरोना जांच भी की जा रही है.
8:25 PM. 3 Jun 218:25 PM. 3 Jun
प्रवासी श्रमिक अपने गृहनगर से दिल्ली लौटे
लॉकडाउन के कारण दिल्ली से अपने घर चले गये प्रवासी मजदूर अब फिर से वापस दिल्ली लौटने लगे हैं. एक प्रवासी मजदूर जुगनू ने बताया की वह मिर्जापुर से आया है. उसे पता चला की लॉकडाउन अब खत्म हो रहा है. लॉकडाउन के दौरान एक साल वह अपने गांव में था.
7:18 PM. 3 Jun 217:18 PM. 3 Jun
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कैंसिल
कोरोना वायरस संक्रमनण को देखते हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि सरकार ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है.
7:18 PM. 3 Jun 217:18 PM. 3 Jun
देश में 21 करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है. अब तक 21 करोड़ लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन हो चुका है. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हमने कोरोना की दूसरी लहर पर भी हमने काबू पा लिया है.
7:18 PM. 3 Jun 217:18 PM. 3 Jun
Serum institute of india : वैक्सीन से नुकसान पर जिम्मेदार कौन ? फाइजर और मॉडर्ना की तर्ज पर सीरम इंस्टीट्यूट ने मांगी कानूनी सुरक्षा
कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद यदि किसी को क्षति होती है तो क्या होगा…इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है…इस बीच भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है. कंपनी के सूत्रों की मानें तो उसने अपनी वैक्सीन से जुड़ी प्रतिकूल घटनाओं के मामले में किसी भी क्षतिपूर्ति या मुआवजे के दावों से कानूनी सुरक्षा मांगने का काम किया है.
7:18 PM. 3 Jun 217:18 PM. 3 Jun
कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रियंका गांधी ने बोला सरकार पर हमला
कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ रुपये कहां खर्च किये गये.
7:18 PM. 3 Jun 217:18 PM. 3 Jun
आक्सीजन सिलेंडर के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने कोरोना संकट के दौर में कोरोना पीड़ित परिवारों से ऑक्सीजन सिलेंडर देने के नाम ठगी करने के आरोप में बिहार से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 15 मोबाइल, 13 फर्जी सिम कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, पांच बैंक खाता पासबुक, तीन एटीएम और तीन फर्जी पैन कार्ड बरामद किया गया है.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
vaccination in Bihar : बिहार में 80 हजार लोगों ने डेट आने पर भी नहीं लिया सेकेंड डोज, जाने क्या रही वजह
पटना में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों की गलतफहमियां बढ़ती जा रही हैं. हालात यह है कि जिले के करीब 80 हजार लोग जिन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लिया था, अब सेकेंड डोज का डेट आने के बाद भी वैक्सीन लेने के लिए सेंटरों पर नहीं पहुंच रहे हैं.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
अब तक 35 करोड़ से अधिक सैंपल की हुई है जांच
आईसीएमआर ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक 35,37,82,648 नमूनों की जांच की गयी है. यह आंकजड़े दो जून तक के हैं. दो जून को सिर्फ 21,59,873 नमूनों की जांच की गयी है.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
24 घंटे में 2887 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
आज लगातार आठवें दिन भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामले दो लाख से कम आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,34,154 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही 2,887 मरीजों की मौत हुई है.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
बॉयोलॉजिकल ई के साथ हुआ 30 करोड़ कोरोना वैक्सीन लेने की डील
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिए हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई के साथ कोरोना वैक्सीन सप्लाई के लिए डील की है. इसके मुताबिक बायोलॉजिकल-ई 30 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज देगी. पहले और दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में बेहतर परिणाम आने के बाद अब बायोलॉजिकल-ई का तीसरा ट्रायल चल रहा है.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
उत्तर प्रदेश में 1.8 करोड़ लोगों का हो चुका है वैक्सीनेशन
यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है. अब तक 1.8 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगायी जा चुकी है.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिता का होगा आयोजन
महाराष्ट्र में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अपनाएं जा रहे उपायों को प्रोत्साहित करने के लिए कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. राज्य ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने बताया कि इसके तहत प्रत्येक रेवेन्यु डिविजन के तीन ग्राम पंचायतों को कोरोना के बेहतर प्रबंधन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सीएसआर फंड का करें उपयोग: बॉम्बे हाई कोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि सीएसआर फंड का उपयोग कोरोना के खिलाफ जंग मं किया जाए. इसके साथ ही कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को यह आदेश दिया कि विदर्भ में जो भी कंपनियां सीएसआर फंड को साझा नहीं कर रही है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका निबंदन रद्द किया जाए.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
रोजोना एक करोड़ वैक्सीन का होगा उत्पादन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भारत में लगातार कोरोना वैक्सीन की उत्पादन क्षमता बढ़ रही है. जुलाई तक रोजोना एक करोड़ वैक्सीन की डोज का उत्पादन किया जाएगा.
3:57 PM. 3 Jun 213:57 PM. 3 Jun
लद्दाख में मिले 91 नये कोरोना संक्रमित
लद्दाख में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 91 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है. यहां पर एक्टिव केस की संख्या 1531 है. अब तक 17119 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं संक्रमण से अब तक 191 लोगों की मौत हो चुकी है.
12:25 PM. 3 Jun 2112:25 PM. 3 Jun
जुलाई में भारत को मिल सकता है फाइजर वैक्सीन
भारत सरकार ने विदेशी कोरोना वैक्सीन को भारत में उपयोग की इजाजत देने के लिए मानदंडों में ढील दी है. इससे अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि जुलाई महीने तक भारत को फाइजर कोरोना वैक्सीन मिल सकती है.
12:25 PM. 3 Jun 2112:25 PM. 3 Jun
लागातार सात दिनों तक आए दो लाख से कम मामले
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अब गिरावट का दौर जारी है. क्योंकि लागातार सातवें दिन तक कोरोना संक्रमण के नये मामले दो लाख से कम आए हैं. मई के पहले सप्ताह में आयी तेजी के बाद जून के पहले सप्ताह में यह गिरावट देखी जा रही है. हालांकि मौत के मामलों में ज्यादा कमी नहीं आयी है.
मुख्य बातें
Coronavirus India Live Update: देश में कोरोना लहर के प्रकोप के बाद लागातार आठवें दिन दो लाख से कम कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,34,154 के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,84,41,986 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में 2887 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3,37,989 हो गयी है. वही तक देश में कुल 21 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे Prabhatkhabr.com पर…