Coronavirus Outbreak : 24 घंटे में 1008 की मौत, देश में मरीजों की संख्या 27 लाख के पार

coronavirus in india, bihar and jharkhand, corona latest updates : भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या पिछले 24 घंटे में सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को भारत में 1000 से अधिक मरीजों की मौत हुई है. वहीं अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 53000 के पार पहुंच चुकी है.

coronavirus in india : भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या पिछले 24 घंटे में सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को भारत में 1000 से अधिक मरीजों की मौत हुई है. वहीं अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 53000 के पार पहुंच चुकी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 27 लाख से अधिक हो गई है. वहीं मरने वालों की संख्या भी 53000 की पार पहुंच चुकी है. बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 1008 मरीजों की मौत हुई है. वहीं मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को तकरीबन 9 लाख कोरोना के टेस्ट किए गए.

डेथ रेट 2% से कम- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डेथ रेट का कम होना राहत की बात है. मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में वर्तमान में कोरोना का डेथ रेट 1.93% है. वहीं एक्टिव केस में भी गिरावट दर्ज की गई है. वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 26.6% है.

झारखंड में 1266 नये केस– झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1266 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व सिल्ली विधायक सुदेश महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25333 हो गयी है. नौ संक्रमितों की मौत हो गयी है. 340 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. इसके साथ ही राज्य में 15709 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

Also Read: Coronavirus in Bihar : बिहार के इस शहर में मात्र 49 दिनों में 6 गुणा बढ़ी संक्रमित मरीजों की संख्या

बिहार में 24 घंटे में 16। की मौत- बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत हुई है. अब तक कोरोना से 558 की मौत हो चुकी है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले में सर्वाधिक 432 नये मामले पाये गये. सबसे अधिक मरीज पटना से मिले हैं.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >