कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है. देश अनलॉक 2.0 में है मगर कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही. दुनिया में भारत इकलौता देश रह गया है, जहां संक्रमण के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते पांच दिन में एक लाख मामले सामने आए हैं. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 6 लाख से ज्यादा हो गए हैं तो वहीं पूरी दुनिया में 1 करोड़ पांच लाख के पार हो गए हैं.
बीते 24 घंटे का हाल
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 6 लाख 4 हजार 641 हो गए हैं. इसमें से 2 लाख 26 हजार 947 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 17834 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, 3 लाख 59 हजार 859 मरीज रिकवर होकर घर लौट चुके हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार 148 नए केस आए और 434 मरीजों की जान गई.
भारत संक्रमण के लिहाज़ से चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश है. भारत में गुरुवार सुबह तक 17,834 लोगों की मौत हो चुकी है. सिर्फ 5 दिन में ही कोरोना मरीज 5 लाख से बढ़कर 6 लाख हो गए. 26 जून को संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार हुई थी. देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था. इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई.
भारत में कोरोना की रफ्तार अभी भी धीमी
दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार अभी भी धीमी है. अमेरिका में सबसे तेज 86 दिनों में 6 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. भारत में इतने मामले होने में 154 दिन लगे. यह तब है जब भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. हालांकि, अब यह रफ्तार अन्य देशों के मुकाबले काफी तेज हो गई है. दुनिया में भारत इकलौता देश रह गया है, जहां संक्रमण के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं, दूसरे देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है. यहां अब तक 6 लाख मरीजों में से 3.57 लाख ठीक भी हो चुके हैं. रिकवरी रेट 59.40% है. मतलब हर 100 में से 59 मरीज ठीक हो रहे हैं. 6 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाले देश में सबसे बेहतर रिकवरी रेट रूस का है.
भारत के अलावा इन तीन देशों में बढ़ा टेंशन
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में 26 लाख 58 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1 लाख 27 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. वहीं, ब्राज़ील के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 14 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 60 हजार लोगों की जान जा चुकी है. रूस संक्रमण के लिहाज से तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है. रूस में संक्रमण के कुल 6 लाख 53 हजार से अधिक मामले हैं और मरने वालों की संख्या नौ हजार से अधिक है.
जून में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले
देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था. 100 मामलों से एक लाख (19 मई) का आंकड़ा पहुंचने में 64 दिन लगे थे. तीन जून को संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई थी. कोविड-19 के मामलों की संख्या तीन लाख पार होने में 10 दिन लगे तथा चार लाख पहुंचने में और आठ दिन लगे. उसके बाद अगले पांच दिन में ही एक लाख से ज्यादा नए केस आ गए.
| राज्य | एक्टिव केस | ठीक मरीज | मौतें | कुल केस | |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Andaman and Nicobar Islands | 50 | 50 | 0 | 100 |
| 2 | Andhra Pradesh | 8071 | 6988 | 193 | 15252 |
| 3 | Arunachal Pradesh | 128 | 66 | 1 | 195 |
| 4 | Assam | 2719 | 5851 | 12 | 8582 |
| 5 | Bihar | 2233 | 7946 | 70 | 10249 |
| 6 | Chandigarh | 73 | 367 | 6 | 446 |
| 7 | Chhattisgarh | 623 | 2303 | 14 | 2940 |
| 8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 129 | 86 | 0 | 215 |
| 9 | Delhi | 27007 | 59992 | 2803 | 89802 |
| 10 | Goa | 713 | 670 | 4 | 1387 |
| 11 | Gujarat | 7335 | 24030 | 1867 | 33232 |
| 12 | Haryana | 4202 | 10499 | 240 | 14941 |
| 13 | Himachal Pradesh | 355 | 614 | 10 | 979 |
| 14 | Jammu and Kashmir | 2734 | 4856 | 105 | 7695 |
| 15 | Jharkhand | 575 | 1931 | 15 | 2521 |
| 16 | Karnataka | 8198 | 8063 | 253 | 16514 |
| 17 | Kerala | 2130 | 2439 | 24 | 4593 |
| 18 | Ladakh | 295 | 694 | 1 | 990 |
| 19 | Madhya Pradesh | 2625 | 10655 | 581 | 13861 |
| 20 | Maharashtra | 79091 | 93154 | 8053 | 180298 |
| 21 | Manipur | 681 | 579 | 0 | 1260 |
| 22 | Meghalaya | 9 | 42 | 1 | 52 |
| 23 | Mizoram | 37 | 123 | 0 | 160 |
| 24 | Nagaland | 291 | 168 | 0 | 459 |
| 25 | Odisha | 1938 | 5353 | 25 | 7316 |
| 26 | Puducherry | 430 | 272 | 12 | 714 |
| 27 | Punjab | 1652 | 3867 | 149 | 5668 |
| 28 | Rajasthan | 3317 | 14574 | 421 | 18312 |
| 29 | Sikkim | 48 | 53 | 0 | 101 |
| 30 | Tamil Nadu | 39859 | 52926 | 1264 | 94049 |
| 31 | Telangana | 9008 | 8082 | 267 | 17357 |
| 32 | Tripura | 302 | 1093 | 1 | 1396 |
| 33 | Uttarakhand | 589 | 2317 | 41 | 2947 |
| 34 | Uttar Pradesh | 6709 | 16629 | 718 | 24056 |
| 35 | West Bengal | 5959 | 12528 | 683 | 19170 |
| Cases being reassigned to states | 6832 | 6832 | |||
| Total# | 226947 | 359860 | 17834 | 60464 |
Posted By: Utpal kant
