मदुरै चिथिरई उत्सव के दौरान COVID-19 गाइडलाइन पालन करने की मांग, याचिका खारिज

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने उस याचिका को भी खारिज कर दिया है, जिसमें आम लोगों को जनता को मदुरै चिथिरई उत्सव के दौरान बुनियादी सुविधाएं प्रदान की मांग की गयी थी.

मदुरै चिथिरई उत्सव के दौरान कोरोना वायरस गाइडलाइन पालन करने की मांग वाली याचिका को मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा, वह इस मामले में कोई भी निर्देश जारी नहीं कर सकता, क्योंकि यह अधिकारियों के प्रबंधन क्षेत्र में आता है.

उत्सव के दौरान आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की मांग वाली याचिका भी खारिज

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने उस याचिका को भी खारिज कर दिया है, जिसमें आम लोगों को जनता को मदुरै चिथिरई उत्सव के दौरान बुनियादी सुविधाएं प्रदान की मांग की गयी थी.

जनहित याचिका में की गयी थी ये मांग

वकील जीडी मणिकंदन ने एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने चिथिरई उत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की थी. उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश देने की भी मांग की थी.

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मंगलवार को 24 घंटे में संक्रमण के 7,633 नए मामले सामने आये थे. जिसके बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,34,859 हो गई. जबकि देश में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,233 पर पहुंच गई है.

Also Read: Coronavirus: दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 13 की मौत, 3 हजार से अधिक केस

कोरोना से देशभर में 11 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से दिल्ली में चार और हरियाणा, कर्नाटक तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गई. केरल में भी कोरोना से चार लोगों की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >