Corona Vaccine Update: स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली डोज को बूस्टर के तौर पर देने की सिफारिश

Corona Vaccine Update: वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की एक कमेटी ने सिफारिश की है कि रूस के कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक-वी (Sputnik V) की दोनों डोज ले चुके लोगों को इस वैक्सीन की पहली खुराक को बूस्टर के तौर पर दिया जा सकता है.

Corona Vaccine Update: वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की एक कमेटी ने सिफारिश की है कि रूस के कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक-वी (Sputnik V) की दोनों डोज ले चुके लोगों को इस वैक्सीन की पहली खुराक को बूस्टर के तौर पर दिया जा सकता है.

CoWIN पोर्टल पर Sputnik V का विकल्प नहीं

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. बता दें कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन की दोनों डोज की रचनाएं अलग-अलग हैं. वर्तमान में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी लगवा चुके लोगों के लिए एहतियाती खुराक उपलब्ध कराने के संबंध में कोई नीतिगत निर्णय नहीं है. को-विन (CoWIN) पोर्टल पर स्पूतनिक-वी के लिए एहतियाती खुराक को लेकर कोई विकल्प प्रदर्शित नहीं होता.

6 लाख से अधिक लोगों ने लगवाया है स्पूतनिक-वी वैक्सीन!

जुलाई, 2021 में स्पूतनिक-वी टीके की दूसरी खुराक ले चुके लोग बूस्टर खुराक नहीं लगवा पा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो एनटीएजीआई की स्थायी तकनीकी उप-समिति ने शुक्रवार को बैठक की, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा हुई और सिफारिश की गई कि रूस के कोविड वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दोनों खुराक ले चुके लोगों को इस टीके की पहली खुराक को बूस्टर के तौर पर दिया जा सकता है. सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, 6 लाख से अधिक लोगों ने रूसी वैक्सीन लगवाया है.

Also Read: Corona Booster Dose: सरकार ने कोरोना वैक्सीन के ‘एहतियाती खुराक’ के लिए समय अंतराल में नहीं किया बदलाव!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >