कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 ने बढ़ाई टेंशन, तो ऐसे मीम्स हो रहे वायरल

केंद्र सरकार ने हाल ही में कोरोना के मामलों में वृद्धि और भारत में JN.1 वैरिएंट के पहले मामले के सामने आने के बाद राज्यों को एडवाइजरी जारी की है. राज्यों से कोविड स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया गया. देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामले ने चिंता बढ़ा दी है.

Corona Again: देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामले ने चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 260 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,828 हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,317 हो गयी है जबकि देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ है. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,69,931 हो गयी है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है.

इधर हाल के दिनों में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट भी चिंता का विषय बना हुआ है. एक्सपर्ट का कहना है कि JN.1 स्ट्रेन पहले के वैरिएंट्स से कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकता है. बता दें, भारत में केरल से JN.1 वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है. वहीं कई जानकारों का मानना है कि भारत में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है.

जारी की गई एडवाइजरी
केंद्र सरकार ने हाल ही में कोरोना के मामलों में वृद्धि और भारत में JN.1 वैरिएंट के पहले मामले के सामने आने के बाद राज्यों को एडवाइजरी जारी की है.  राज्यों से कोविड स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया गया. इसके साथ ही राज्यों को नियमित एसएआरआई और आईएलआई मामलों की रिपोर्ट और निगरानी करनी होगी. एडवाइजरी में राज्यों को अधिक संख्या में आरटी-पीसीआर परीक्षणों सहित पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करने की सलाह दी गई.  

इधर सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर लगातार कोरोना की वापसी को लेकर मीम्स बनाए जा रहे हैं. एक ओर कोरोना के बढ़ते मामले और इसके नये वेरिएंट के सामने आने से स्वास्थ्य मंत्राललय एडवाइजरी जारी कर रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर सामने आ रहे मीम्स और मजेदार जोक्स कई यूजर्स के चेहरे पर खुशी ला रहे हैं. 

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद होगा ‘इंडिया’ गठबंधन में PM उम्मीदवार का फैसला, बोलीं ममता बनर्जी- देर आए दुरुस्त आये

सोशल मीडिय एक्स पर एक यूजर ने इस तरह बनाया मीम्स

एक यूजर ने सोशल मीडिया एक्स लिखा है कि मार्केट गया कल.

एक यूजर्स ने तीन वेब पर मीम्स बनाकर सबको खूब हंसाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >