कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट? 1000 से ज्यादा मामले सामने आने पर क्या बोला ICMR

Corona New Variant: देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. कोविड-19 के दो नए सब-वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की दस्तक से पूरे देश में डर का माहौल हो गया है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये वेरिएंट वाकई काफी खतरनाक हैं? क्या फिर से लॉकडाउन लगेगा या मास्क फिर से लगानी पड़ेगी. एक नजर डालते है नए वेरिएंट को लेकर ICMR ने क्या कहा.

Corona New Variant: देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस से लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं. बीते एक हफ्ते में कोविड-19 के कई नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या सोमवार को 1000 से ज्यादा हो गई है. दिल्ली, कोलकाता, झारखंड, कर्नाटक,महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 22 मई से लेकर 26 मई तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा हो गई. ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कोरोना के वेरिएंट से सतर्क रहने की सलाह दी है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो सब-वेरिएंट पहला NB.1.8.1 और दूसरा LF.7 एक्टिव हैं. इन दोनों वेरिएंट की चपेट में आकर लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं. डॉक्टरों ने बताया कि ये वेरिएंट तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं. इनमें स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन हैं, इस कारण यह इंसानों की कोशिकाओं से बड़ी आसानी से प्रवेश कर सकते हैं. देश के कई राज्यों में कोरोना के कई संक्रमित सामने आए हैं. इनमें केरल में 430 मरीज, महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, कर्नाटक में 38, उत्तर प्रदेश में 15, पश्चिम बंगाल में 11, उत्तराखंड में 2 और झारखंड 1 मामला सामने आया है.

कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक

क्या कोरोना का नया वायरस काफी घातक है? कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर ICMR की ओर से कहा गया है कि इस दोनों वेरिएंट को लेकर बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. बस सावधानी बरतने की दरकार है. दोनो वेरिएंट पहले से ही भारत आ चुके ओमिक्रॉन के JN.1 वेरिएंट के उप-प्रकार हैं. ये दोनों वेरिएंट बस तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं. चिकित्सकों के मुताबिक अभी तक ताजा मामले चिंताजनक नहीं हैं. सरकार और सभी एजेंसियां नए वेरिएंट पर नजर रखी हुई हैं.

ICMR ने कहा- सतर्कता जरूरी है

नए वेरिएंट के सामने आने पर ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा “लोगों को कोविड-19 के इस नए वेरिएंट के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. हमें बस सतर्क रहने की ज़रूरत है. सरकार और सभी एजेंसियां इस बात पर नजर रख रही हैं कि क्या हो रहा है. मेरे हिसाब से, बुनियादी सावधानियां बरती जानी चाहिए. हम अभी ज़्यादा सावधानियों की बात नहीं कर रहे हैं. लेकिन अगर कोई कैंसर का मरीज है या उसे इम्युनिटी की समस्या है, तो हम आम तौर पर उन्हें किसी भी संक्रमण से बचने की सलाह देते हैं. सावधानियां बरतने की ज़रूरत है.”

https://twitter.com/ANI/status/1926942736722047138

दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ रहे नए मामले

हालांकि दिल्ली देश के देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या हाल के दिनों में बढ़ी है. दिल्ली में अब तक 23 से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है. सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा केंद्रों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है. दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में भी कई नए मामले सामने आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >