Corona Guideline: हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह, कोरोना गाइडलाइन जारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस मामलों की घटती संख्या के बावजूद उन्हें मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. अब तक, उड़ानों में यात्रा करते समय मास्क का उपयोग अनिवार्य था.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona guideline ) का खतरा कम जरूर हुआ है, लेकिन अब भी खतरा बरकरार है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 501 नये मामले सामन�� आये हैं. इधर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर ताजा गाइडलाइन जारी किया है. जिसमें फेस मास्क की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है. हालांकि हवाई यात्रा के दौरान अब भी मास्क पहनने की सलाह दी गयी है.

हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनने की अनिवार्यता समाप्त

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation ) ने कहा कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस मामलों की घटती संख्या के बावजूद उन्हें मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. अब तक, उड़ानों में यात्रा करते समय मास्क का उपयोग अनिवार्य था. एयरलाइन को जारी एक संचार में मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय सरकार कोरोना प्रबंधन प्रतिक्रिया के लिए एक श्रेणीबद्ध दृष्टिकोण की नीति के अनुरूप लिया गया है. इसमें कहा गया है, अब से इन उड़ानों में केवल यह उल्लेख किया जा सकता है कि कोरोना महामारी के खतरे के मद्देनजर सभी यात्रियों को मास्क/फेस कवर पहनने को प्राथमिकता देनी चाहिए.


Also Read: झारखंड में कोविड को लेकर जारी सभी पाबंदियां समाप्त, अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 501 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 501 नये मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,66,676 पर पहुंच गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,918 से घटकर 7,561 रह गई है. जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें रांची का कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >