शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत, 24 वार्डों में जीत दर्ज BJP को किया बाहर

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि भाजपा ने नौ वार्डों पर जीत हासिल की है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सिर्फ एक वार्ड पर जीत दर्ज करने में सफल रही. भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 34-34 उम्मीदवार खड़े किए थे और माकपा ने चार उम्मीदवार खड़े किए थे.

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरुवार को शिमला नगर निगम (एसएमसी) चुनाव में कुल 34 में से 24 वार्डों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया.

एसएमसी पर कांग्रेस का कब्जा

कांग्रेस ने इसके साथ ही प्रतिष्ठित निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर एसएमसी पर कब्जा कर लिया है. इससे पहले एसएमसी पर भाजपा का कब्जा था.

बीजेपी के खाते में आये केवल 9 वार्ड

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि भाजपा ने नौ वार्डों पर जीत हासिल की है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सिर्फ एक वार्ड पर जीत दर्ज करने में सफल रही. भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 34-34 उम्मीदवार खड़े किए थे और माकपा ने चार उम्मीदवार खड़े किए थे.

Also Read: हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती को कानूनी मान्यता क्यों दिलाना चाहती है सुक्खू सरकार?

AAP की करारी हार

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को हुए एसएमसी चुनावों में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली है. सभी 9 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव हार गए हैं. चुनावी मैदान में कुल 102 प्रत्याशी थे.

2017 में बीजेपी ने रचा था इतिहास

गौरतलब है कि कांग्रेस ने दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में 68 में से 40 सीटों पर जीत हासिल की थी. भाजपा ने वर्ष 2017 के एसएमसी चुनावों में 32 वर्ष में पहली बार 17 वार्ड जीतकर नगर निकाय कांग्रेस से छीन लिया था.

Also Read: Old Pension Scheme: हिमाचल प्रदेश में भी लागू हुई पुरानी पेंशन, एनएमओपीएस के पदाधिकारियों ने मनाया जश्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >