बेंगलुरु में बाढ़ के बाद मसाला डोसा पर राजनीति गरम, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

वायरल वीडियो में तेजस्वी सूर्या को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक इंस्टाग्राम रील देखने के बाद मैं यहां पद्मनाभनगर में इस मसाला डोसा को आजमाने के लिए पहुंचा हूं. मुझे यह डोसा बहुत पसंद है…मेरा यह भी सुझाव है कि आप सभी इनका उपमा भी ट्राई करें.

बेंगलुरु में पिछले दिनों जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गयी जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्‍कत का सामना करना पड़ा. इस बीच मसाला डोसा को लेकर राजनीति यहां गरम हो चुकी है और कांग्रेस के निशाने पर बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या हैं. तेजस्वी सूर्या की ओर से कहा गया है कि मेरे घर पर भेजा गया मसाला डोसा अभी तक मुझे नहीं मिला है. इस संबंध में भाजपा सांसद ने ट्वीट भी किया है.

भाजपा सांसद और पार्टी के फायरब्रांड नेता तेजस्‍वी सूर्या ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि कांग्रेस के लोगों ने कल कहा था कि मेरे घर पर मसाला डोसा भेजने का काम किया जा रहा है. अभी 24 घंटे से ज्‍यादा हो गये लेकिन मुझे डोसा नहीं मिला है. कांग्रेस के लोगों ने यहां भी घोटाला कर दिया. वे ठीक से डोसा नहीं भेज पा रहे हैं और वे बात करते हैं सुशासन की. आपको बता दें कि तेजस्‍वी सूर्या के डोसा वाले वीडियो के वायरल होने के बाद से यहां की राजनीति गरम है.

तेजस्‍वी सूर्या का वायरल वीडियो

तेजस्‍वी सूर्या के डोसा वाले वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि जब बेंगलुरु बारिश की वजह से परेशान था तो भाजपा सांसद तेजस्‍वी सूर्या डोसा का आनंद ले रहे थे. कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर भाजपा पर तंज कसा और उसने घर पर मसाला डोसा भेज दिया. इसके बाद भाजपा सांसद की प्रतिक्रिया आयी है.

Also Read: Bengaluru Flood: महंगी कारें पानी में तैर रहीं, होटल के कमरों की मांग बढ़ी, संकट में बेंगलुरु
वायरल वीडियो में क्‍या है

आपको बता दें कि बेंगलुरु में हाल के दिनों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी थी. इसकी वजह से कई इलाके जलमग्न हो गये थे. इन सबके बीच भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या की सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गयी थी. वो भी वायरल वीडियो की वजह से. वीडियो में भाजपा सांसद सूर्या एक होटल में मसाला डोसा की समीक्षा करते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता लावण्या बल्लाल ने तेजस्वी का डोसा चखने का एक वीडियो शेयर किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में, तेजस्वी सूर्या मसाला डोसा खाते हुए नजर आ रहे हैं.

तेजस्वी सूर्या को डोसा पसंद

वायरल वीडियो में तेजस्वी सूर्या को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक इंस्टाग्राम रील देखने के बाद मैं यहां पद्मनाभनगर में इस मसाला डोसा को आजमाने के लिए पहुंचा हूं. मुझे यह डोसा बहुत पसंद है…मेरा यह भी सुझाव है कि आप सभी इनका उपमा भी ट्राई करें… मुझे यकीन है कि आप सभी को भी यह पसंद आएगा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >