कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सिद्धरमैया को वरुणा सीट से टिकट

कांग्रेस की ओर से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 41 उम्मीदवारों की जारी दूसरी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है.

बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से गुरुवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इसमें एक सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी (एसकेपी) के लिए छोड़ने का फैसला किया है. पार्टी की ओर से जिन लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है, उनमें काका साहेब पाटिल, बाबा साहेब डी पाटिल, विश्वास वसंत वैद्य, जे टी पाटिल आदि प्रमुख नाम हैं.

कांग्रेस की ओर से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 41 उम्मीदवारों की जारी दूसरी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है. पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं, हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है.


Also Read: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं को अलर्ट, PM मोदी पर सीधे हमले से बचें

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी. कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >