गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानें किसपर पार्टी ने जताया भरोसा

इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी ताल ठोक रही है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके है कि उनकी पार्टी गुजरात के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. कांग्रेस की पहली सूची जारी हो चुकी है. जानें किसे दिया गया है टिकट

Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची पर नजर डालें तो इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया का नाम प्रमुख है. कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोढवाडिया को पोरबंदर से पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है. इसके साथ ही, कांग्रेस की ओर से अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी. सोलंकी को टिकट दिया गया है.

पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है जबकि शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. आठ दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी. इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी ताल ठोक रही है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके है कि उनकी पार्टी गुजरात के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

Also Read: Gujarat Election 2022: जानिए कौन है इसुदान गढ़वी ? जिन्हें AAP ने गुजरात में बनाया सीएम फेस
कांग्रेस की राह आसान नहीं

गौर हो कि कांग्रेस इस बार उतनी मजबूत नजर नहीं आ रही जितनी 2017 के चुनाव में वो दिखी थी. कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2017 में हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर का साथ मिला था. लेकिन इन तीन नेताओं में से दो ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है. जहां हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर ने भाजपा का दामन थाम लिया है. वहीं जिग्नेश मेवानी अभी भी कांग्रेस के साथ हैं. इन तीनों के साथ एक नाम और है जिनकी गिनती गुजरात के कद्दावर नेता में की जाती थी. जी हां…हम बात कर रहे हैं कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की जिनका निधन कोरोना काल में हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >