कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान समाप्त, 19 अक्टूबर को खड़गे और थरूर के भाग्य का फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को 4 बजे शाम में संपन्न हो गया. पार्टी के दो वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत मतपेटी में बंद हो गयी. मालूम हो कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा. ज्ञात हो कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर 22 साल बाद चुनाव हुआ. आखिरी बार 2000 में चुनाव कराया गया था. पिछले 22 साल से अध्यक्ष पद पर या तो सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी काबिज हैं.

Live Updates
10:34 PM. 17 Oct 22 5:04 PM. 17 Oct

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान समाप्त, 19 अक्टूबर को खड़गे और थरूर के भाग्य का फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान समाप्त हो गए है. दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (CEA) मधुसूदन मिस्त्री की उपस्थिति में बैलेट बॉक्स को सील किया गया. मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के भाग्य का फैसला 19 अक्टूबर को होगा.

10:34 PM. 17 Oct 22 5:04 PM. 17 Oct

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न, दोपहर 3 बजे तक 71 प्रतिशत वोटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार की शाम 4 बजे संपन्न हो गयी. दोपहर 3 बजे तक के जो आंकड़े आये हैं, उसके अनुसार 71 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

10:34 PM. 17 Oct 22 5:04 PM. 17 Oct

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में किया मतदान

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए तिरुवनंतपुरम में मतदान किया. वोट करने के बाद उन्होंने कहा, ये पूरी कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण है कि हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हैं. कांग्रेस ही पार्टी अध्यक्ष चुन सकती है. हम रियल लोकतंत्र का प्रदर्शन कर रहे हैं.

8:12 PM. 17 Oct 22 2:42 PM. 17 Oct

पंजाब और हरियाणा में भी हुआ मतदान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को एआईसीसी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में वोट डाला. आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने पंजाब ���ांग्रेस भवन में जबकि हुड्डा ने यहां हरियाणा कांग्रेस भवन में वोट डाला. मतदान के बाद तिवारी ने अपने ट्विटर खाते से मतदान करते हुए अपनी तस्वीर साझा की. तिवारी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव पंजाब में कांग्रेस के 234 निर्वाचक (डेलीगेट) मतदान कर सकेंगे जबकि हरियाणा में 195 निर्वाचकों के पास मताधिकार है.

8:12 PM. 17 Oct 22 2:42 PM. 17 Oct

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किया मतदान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत पार्टी नेताओं ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के राज्य कार्यालय में मतदान किया। मतदान के बाद बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में आंतरिक प्रजातंत्र है, लेकिन बीजेपी में ऐसी व्यवस्था नहीं है.

8:12 PM. 17 Oct 22 2:42 PM. 17 Oct

राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपना वोट डाला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा शिविर में पार्टी के अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाला.

मुख्य बातें

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को 4 बजे शाम में संपन्न हो गया. पार्टी के दो वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत मतपेटी में बंद हो गयी. मालूम हो कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा. ज्ञात हो कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर 22 साल बाद चुनाव हुआ. आखिरी बार 2000 में चुनाव कराया गया था. पिछले 22 साल से अध्यक्ष पद पर या तो सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी काबिज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >