कार्यभार संभालते ही एक्शन में मल्लिकार्जुन खरगे, संचालन समिति में थरूर की अनदेखी, सोनिया-मनमोहन शामिल

मल्लिकाजुर्न खरगे ने पद संभालते ही जो संचालन समिति का गठन किया है, संचालन समिति में 47 नेताओं को स्थान दिया गया है. हालांकि संचालन समिति में शशि थरूर की अनदेखी की गयी है. मालूम हो शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी थे.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार बुधवार को संभाल लिया. पद संभालते ही खरगे एक्शन में नजर आये. उन्होंने संचालन समिति का गठन किया है, जो कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी.

कांग्रेस संचालन समिति में सोनिया-राहुल शामिल, शशि थरूर की अनदेखी

मल्लिकाजुर्न खरगे ने पद संभालते ही जो संचालन समिति का गठन किया है, उसमें उन्होंने के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को शामिल किया है. इसके साथ ही इस समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी शामिल किया है. संचालन समिति में 47 नेताओं को स्थान दिया गया है. हालांकि संचालन समिति में शशि थरूर की अनदेखी की गयी है. मालूम हो शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी थे.

संचालन समिति में झारखंड से डॉ अजय कुमार का भी नाम

कांग्रेस के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा गठित संचालन समिति में प्रियंका गांधी, ए के एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला को भी शामिल किया गया है. इस समिति में झारखंड के कांग्रेसी नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को भी जगह दी गयी है.

अध्यक्ष पद संभालते ही नरेंद्र मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी अध्यक्ष का औपचारिक रूप से कार्यभार संभालते ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, पार्टी मौजूदा सरकार की झूठ एवं नफरत की व्यवस्था को ध्वस्त करेगी. 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता कांग्रेस का अध्यक्ष बना है. सोनिया गांधी ने खरगे को पार्टी की बागडोर सौंपते हुए कहा, परिवर्तन संसार का नियम है. आज, मैं इस दायित्व से मुक्त हो जाऊंगी और यह भार मेरे सिर से उतर जाएगा और इसलिए राहत महसूस कर रही हूं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खरगे को मिली थी शानदार जीत

दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 80 वर्षीय खरगे ने 17 अक्टूबर को हुए ऐतिहासिक चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी 66 वर्षीय शशि थरूर को मात दी थी. पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था. खरगे ने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है जब पार्टी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है. कांग्रेस अभी अपने दम पर सिर्फ दो राज्यों में सत्ता में है और तत्काल उसे हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >