राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जोड़ी एक बार फिर पार्टी को खड़ा करने की कोशिश में हैं. इसी कोशिश में उन सेक्रेटरी को बदलना चाह रहे हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी लगातार कमजोर हुई है. रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंगलवार को पार्टी के सेक्रेटरी के साथ बैठक करेंगे और उनके प्रदर्शन का रिव्यू करके उन्हें उन्हें फीडबैक देंगे.
130 नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं राहुल-प्रियंका
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार अबतक राहुल और प्रियंका गांधी 130 से अधिक उम्मीदवारों का इंटरव्यू कर चुके हैं. इंटरव्यू में उनसे कई सवाल पूछे गए हैं, जिनमें से एक सवाल यह भी है कि आप पार्टी में राज्य को कैसे खड़ा करेंगे. जिन राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है, वहां की स्थिति सुधारने के लिए पार्टी के नेता ये मशक्कत कर रहे हैं. इसके अलावा चुनावी राज्यों में भी पार्टी अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए सेक्रेटरी की भूमिका को तराशना चाह रही है.
पार्टी में है कुल 54 सेक्रेटरी
कांग्रेस की वेबसाइट के अनुसार कुल 54 सेक्रेटरी अभी कार्य कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार राहुल और प्रियंका इनमें से 50 प्रतिशत सेक्रेटरी को बदलने का मन बना चुके हैं. इसकी वजह यह है कि 7 सितंबर को राहुल और प्रियंका ने जो इंटरव्यू लिया था उसमें तमाम दस्तावेज और प्रदर्शन के आंकड़ों पर बात हुई है.रिपोर्ट के अनुसार जिन उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ उनसे पहले एक मिनट में अपना इंट्रोडक्शन देने के लिए कहा गया. उसके बाद, राहुल जी, प्रियंका जी और वेणुगोपाल जी ने हमसे पार्टी में हमारी परफॉर्मेंस के बारे में सवाल पूछे. उन्होंने हमसे पूछा कि हमने अपने रोल में क्या किया, हमने चीजें उस तरह से क्यों कीं, हमने पार्टी में कैसे कंट्रीब्यूट किया और हमसे कहां कमी रही. इंटरव्यू के लिए आए एक अन्य नेता ने बताया कि कैंडिडेट्स से कुछ काल्पनिक स्थितियों पर भी जवाब देने के लिए कहा गया था, जिसमें यह भी शामिल था कि वे उस राज्य में पार्टी को कैसे फिर से खड़ा करेंगे जहां पार्टी ने खराब परफॉर्म किया था या जहां चुनाव होने वाले थे.
ड्यूटी कैसे करेंगे, जैसे सवाल भी पूछे गए
एक नेता ने बताया कि हमसे यह सवाल भी पूछा गया कि अगर हमें किसी खास राज्य का सेक्रेटरी बनाया जाता है तो हम अपनी ड्यूटी कैसे करेंगे. हमें अपने पुराने प्रदर्शनों से जुड़े सवाल भी पूछे गए. इसके अलावा संगठन सृजन अभियान के बारे में भी सवाल पूछे गए, जो कांग्रेस द्वारा पूरे देश में किया जा रहा ऑर्गेनाइजेशनल बदलाव है.
ये भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-बराबरी के लिए नहीं, देश के मुसलमानों को टारगेट करने के लिए बीजेपी कर रही UCC की बात
