काले कपड़े पहनकर संसद जायेंगे कांग्रेसी सांसद? राहुल गांधी और अदाणी मुद्दे पर जोरदार हंगामे की तैयारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश को जोड़ने के लिए हजारों किलोमीटर चलने वाला व्यक्ति एवं शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता. उन्होंने अपने पिता एवं दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए यह बात कही, जिनकी 1991 में हत्या कर दी गई थी.

राहुल गांधी की अयोग्यता और अदाणी मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन कर रही है. 27 मार्च को कांग्रेसी सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेसी सांसद काले कपड़े पहनकर जायेंगे.

राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ देशभर में ‘संकल्प सत्याग्रह’ किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी पर ‘मोदी सरनेम’ संबंधी टिप्पणी के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान करने का आरोप लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और सवाल किया कि जब नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़े लोगों की आलोचना की जाती है तो सत्ताधारी पार्टी को दर्द क्यों होता है.

शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश को जोड़ने के लिए हजारों किलोमीटर चलने वाला व्यक्ति एवं शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता. उन्होंने अपने पिता एवं दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए यह बात कही, जिनकी 1991 में हत्या कर दी गई थी. प्रियंका ने कहा कि समय आ गया है कि अहंकारी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाए क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और इसके लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अदाणी को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया है और जनता इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी.


Also Read: ‘अयोग्य सांसद’, राहुल गांधी ने ट्विटर अकाउंट का बायो किया अपडेट

2019 के मानहानि मामले में राहुल को सूरत कोर्ट ने सुनायी दो साल की सजा

गौरतलब है कि केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा. सूरत की एक अदालत ने यह फैसला ‘मोदी सरनेम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >