Congress CWC Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने कमर कसी, मोदी सरकार को घेरने का प्लान तैयार

कांग्रेस CWC बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. पहला- पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर, दूसरा- 2024 लोकसभा चुनाव और तीसरा- देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जिसमें संसद के मुद्दे भी शामिल हैं.

Congress CWC की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, सीडब्ल्यूसी की बैठक में हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों पर चर्चा हुई, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रभारियों ने प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 और भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 पर भी चर्चा की गई.

कांग्रेस की बैठक में इन मुद्दों पर हुई बात

कांग्रेस CWC बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. पहला- पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर, दूसरा- 2024 लोकसभा चुनाव और तीसरा- देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जिसमें संसद के मुद्दे भी शामिल हैं. सीडब्ल्यूसी ने सर्वसम्मति से उनके प्रस्ताव को अपनाया. सीडब्ल्यूसी का सामान्य मूड 5 राज्यों के चुनावों के नतीजों का ईमानदारी से मूल्यांकन करना है.

देश का मूड बीजेपी के खिलाफ : केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, देश का मूड अब बीजेपी के खिलाफ है. हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन इस तानाशाही और शासन के खिलाफ लड़ने जा रही है.

Also Read: I-N-D-I-A गठबंधन में दरार! इन दो राज्यों में ‘आप’ और कांग्रेस आमने-सामने, नाराजगी का दौर जारी

कांग्रेस बिना देरी के पूरी तरह चुनाव के लिए सक्रिय : केसी वेणुगोपाल

केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस बिना किसी देरी के पूरी तरह चुनाव के लिए सक्रिय होगी. उन्होंने बताया, लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार जल्द तय किए जाएंगे.

स्क्रीनिंग कमेटी का गठन जल्द

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी जल्द ही ‘पूरी तरह चुनावी मोड’ में होगी और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए इसी महीने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जाएगा. वेणुगोपाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन अगले एक-दो दिनों में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनवरी से राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

भारत जोड़ो यात्रा पार्ट – 2 पर मंथन

केसी वेणुगोपाल ने बताया, सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने राहुल गांधी से पूर्व से पश्चिम तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालने का अनुरोध किया है, इस पर जल्द फैसला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >