कांग्रेस CWC की बैठक में शामिल नहीं हुईं सोनिया गांधी, सामने आयी बड़ी वजह

Congress CWC meeting Belagavi: कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक गुरुवार को शुरू हो गई है. हालांकि इसमें सोनिया गांधी नजर नहीं आईं.

Congress CWC meeting Belagavi: कांग्रेस सीडब्ल्यूसी बैठक में वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के शामिल नहीं होने की वजह सामने आ गई है. एएनआई के अनुसार कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सही हैं. उनके साथ सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं. उनकी मां की तबीयत में सुधार नहीं होने की वजह से वो भी बैठक में शामिल नहीं हो पाई हैं. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया समेत कई अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं.

बेलगावी में कांग्रेस ने शुरू की नव सत्याग्रह

कांग्रेस ने बेलगावी में गुरुवार से नव सत्याग्रह की शुरुआत की. CWC बैठक शुरू होने से पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने झंडोतोलन किया. उससे पहले पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मार्च किया.

100 साल पहले बेलगावी में ही महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का हुआ था अधिवेशन

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “100 साल पहले इसी स्थान पर महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था. आज हम ‘नव सत्याग्रह बैठक’ कर रहे हैं, क्योंकि नए सत्याग्रह की जरूरत है, क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों का एक ही काम है झूठ और नफरत फैलाना.”

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का हाथ बीजेपी के साथ, आप का बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें: Ruckus In Parliament: ‘राहुल गांधी ने आदिवासी महिला सांसद के साथ की बदसलूकी’, धक्का मुक्की कांड पर शिवराज सिंह के गंभीर आरोप, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >