'शशि थरूर को बना दें बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता'- सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर अपनी ही पार्टी में घिरे थरूर

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता उदित राज ने अपनी ही पार्टी के सांसद शशि थरूर पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए. सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े बयानों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने थरूर पर हमला किया है.

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर से उनकी ही पार्टी के कुछ नेता नाराज हो गये हैं. कांग्रेस नेता उदित राज तो इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने थरूर को बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देने की बात तक कह दी. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने सर्वदलीय डेलिगेशन बनाकर उसे अलग-अलग देशों में भेजा है. ये प्रतिनिधिमंडल उन देशों में पाकिस्तान की कलई खोलकर दुनिया के सामने भारत का पक्ष रख रहे हैं. कुल सात डेलिगेशन में एक डेलिगेशन का नेतृत्व कांग्रेस नेता शशि थरूर के हाथों में हैं. अपने दौरे में शशि थरूर ने सरकार की तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया है जो कांग्रेस को नागवार लग रही है. कांग्रेस नेता थरूर की इस बात का विरोध कर रहे हैं.

आतंकियों को चुकानी पड़ रही है कीमत

पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष के बाद भारत का पक्ष रखने के लिए डेलिगेशन के साथ विदेश गए थरूर ने पनामा में कहा कि हाल के सालों में जो बदलाव आया है वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि सितंबर 2016 में उरी हमले के बाद भारत ने आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा को पार किया. कांग्रेस नेतृत्व को थरूर की यह बात पसंद नहीं आ रही है.

थरूर को घोषित कर दें बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता- उदित राज

थरूर के बयान को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया “प्रिय शशि थरूर, अफसोस! मैं प्रधानमंत्री मोदी से इसकी पहल कर सकता हूं कि वह आपको भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर दें, यहां तक ​​कि भारत लौटने से पहले आपको विदेश मंत्री भी घोषित कर दें.” उन्होंने कहा “आप यह कहकर कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को कैसे बदनाम कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले भारत ने कभी भी नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नहीं की. 1965 में भारतीय सेना ने कई स्थानों पर पाकिस्तान में प्रवेश किया था, जिसने लाहौर सेक्टर में पाकिस्तानियों को पूरी तरह से चौंका दिया.”

UPA शासन के दौरान भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि साल 1971 में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और यूपीए सरकार के दौरान कई सर्जिकल स्ट्राइक की गईं, लेकिन इसको राजनीतिक रूप से भुनाने के लिए ढोल नहीं पीटा गया. उदित राज ने कहा “जिस पार्टी ने आपको इतना कुछ दिया उसके प्रति आप इतने बेईमान कैसे हो सकते हैं?” यह कोई पहला मौका नहीं है जब उदित राज ने थरूर को निशाने पर लिया है. इससे पहले भी कई बार उन्होंने ने थरूर को निशाने पर लिया है.

Also Read: Cabinet Meeting: किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, खरीफ फसलों पर बढ़ाई एमएसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >