अदाणी मामले पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे 100 सवाल, बुकलेट जारी कर JPC की मांग तेज की

जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पहले भी हमने संसद में अदाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग की थी, अब जब नयी संसद में मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा, तो हम वही मांग करेंगे जो जेपीसी जांच है.

कांग्रेस ने अदाणी मामले में एक बाद फिर से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया है. गुरुवार को इस मामले को लेकर पार्टी ने एक बुकलेट जारी किया है. जिसमें पीएम मोदी से पूछे गये 100 साल शामिल किये गये हैं.

कांग्रेस बुकलेट जारी कर अदाणी मामले में जेपीसी की मांग तेज की

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने बुकलेट लॉन्च करने के बाद कहा, ये जो पुस्तिका है इसमें वो 100 सवाल हैं जो हमने पिछले 3 महीने में पूछे थे. इसका एक ही मकसद था कि सुप्रीम कोर्ट सीमित तरीके से जांच कर पाएगी. इस घोटाले के बारे में अगर आपको सच्चाई जाननी है तो सिर्फ JPC के रास्ते से ही पूरी सच्चाई सामने आ सकती है. कांग्रेस महासचिव ने कहा, यह हमारी प्रश्न शृंखला ‘हम अदाणी के हैं कौन’ की भी पुष्टि करता है, जिसके तहत हमने प्रधानमंत्री से 100 सवाल पूछे थे. हालांकि, वह अभी भी पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं.

मानसून सत्र में अदाणी मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की हो रही तैयारी

जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पहले भी हमने संसद में अदाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग की थी, अब जब नयी संसद में मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा, तो हम वही मांग करेंगे जो जेपीसी जांच है.

Also Read: ‘अशोक-अकबर द ग्रेट, मोदी इनॉग्रेट’ नये संसद भवन के उद्घाटन पर जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला

उम्मीद है एफपीआई पर सेबी का प्रस्ताव आंखों में धूल झोंकने वाला कदम नहीं होगा : कांग्रेस

कांग्रेस ने ऊंचे जोखिम वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से अतिरिक्त खुलासे को अनिवार्य करने संबंधी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रस्ताव के एक दिन बाद गुरुवार को दावा किया कि यह कदम उन नियमों को सख्त बनाने के लिए उठाया गया है, जिन्हें 2018 में कमजोर करके अदाणी समूह को फायदा पहुंचाया गया था. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि उम्मीद की जाती है कि सेबी का यह नया कदम आंखों में धूल झोंकने के लिए नहीं है और पहले के निवेश भी इसके दायरे में आएंगे.

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अदाणी समूह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए थे

गौरतलब है कि अमेरिकी संस्था ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की कुछ महीने पहले आई रिपोर्ट में अदाणी समूह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद से कांग्रेस लगातार इस मामले को उठाते हुए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से इसकी जांच कराने की मांग कर रही है. अदाणी समूह ने सभी आरोपों को खारिज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >