रिपोर्ट कार्ट के साथ चुनाव में उतरेगी BJP, कर्नाटक में गरजे नड्डा, कहा- कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाया

कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकता है. ऐसे में बीजेपी अपनी जमीन को और मजबूत करने में जुट गई है. बीजेपी कांग्रेस हमले करने से भी नहीं चूक रही. नड्डा ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि वो जाति को वो भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को अपमानित और नजरअंदाज किया है. कर्नाटक में कार्यकर्ता समावेश कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने यह बात कही. उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, कमीशन और जातिवाद का पर्याय करार दिया. नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे बीजेपी की समावेशी राजनीति का संदेश लेकर जनता के बीच जाएं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बात की बिल्कुल परवाह न करें कि सामने वाला व्यक्ति किस जाति, धर्म और लिंग का है.

इन मुद्दों के साथ जनता के पास जाएगी पार्टी: जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने देश और राज्य में विकास का काम किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड की राजनीति की शुरुआत की है और उनकी पार्टी अपने कामकाज और प्रदर्शन की बदौलत आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता के सामने जाएगी.

बीजेपी ने पूरे किए अपने वादे: जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव के दौरान जब पार्टी लोगों के सामने जाएगी तो उसके हाथ में कामकाज का रिपोर्ट कार्ड होगा. नड़्डा ने कहा कि हमारा हर नेता गर्व के साथ कहेगा कि हमने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया है और हमने जो वादे नहीं भी किए थे, उन्हें भी पूरा किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाएं तो कहें कि ना ही पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और न ही वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक को आगे बढ़ाने में कोई कसर छोड़ी है.

कार्यकर्ताओं के साथ बनाई योजना: जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे समाज को एकजुट रखने और जातिवाद खत्म करने की दिशा में काम करें. नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इसके लिए वे टिफिन बैठक शुरू करें. नड़्डा ने कहा कि एक खाथ खाना खाने और साथ उठने बैठने से एकजुटता बढ़ेगी और पार्टी की विचारधारा का संदेश भी आगे बढ़ेगा. बैठक में प्रदेश बीजेपी के भी कई नेता मौजूद थे.

Also Read: 1 जनवरी 2024 को बन जाएगा राम मंदिर, त्रिपुरा में बोले अमित शाह, कहा- पीएम मोदी के हाथ में देश सुरक्षित

इसी साल होंगे कर्नाटक में चुनाव: बता दें, कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकता है. ऐसे में बीजेपी अपनी जमीन को और मजबूत करने में जुट गई है. वहीं, बीजेपी कांग्रेस हमले करने से भी नहीं चूक रही. नड्डा ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो जाति को जाति, क्षेत्र को क्षेत्र से और भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है. जबकि पीएम मोदी सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर चलते हैं.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >