'कांग्रेस अकेले मोदी सरकार से नहीं लड़ सकती, विपक्षी एकता की जरूरत', बोले- केसी वेणुगोपाल

केसी वेणुगोपाल ने कहा कांग्रेस विपक्षी एकता को लेकर चिंतित है. उन्होंने कहा, विपक्षी एकता के लिए हमारा प्रयास बहुत ईमानदार है. भले ही हमारे पास इतने सारे अनुभव हैं जो हमें चोट पहुंचाते हैं, हम इस तानाशाही सरकार को हटाने के लिए सब कुछ भूलने को तैयार हैं.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मौकों पर कहा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस अकेले इस सरकार से नहीं लड़ सकती. इसलिए सभी विपक्षी दल को एक साथ आना चाहिए.

कांग्रेस विपक्षी एकता को लेकर चिंतित

कुछ विपक्षी दलों के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होने पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस भी विपक्षी एकता को लेकर चिंतित है. उन्होंने कहा, विपक्षी एकता के लिए हमारा प्रयास बहुत ईमानदार है. भले ही हमारे पास इतने सारे अनुभव हैं जो हमें चोट पहुंचाते हैं, हम इस तानाशाही सरकार को हटाने के लिए सब कुछ भूलने को तैयार हैं. हम पूरी तरह से विपक्ष में एकता के लिए हैं. पिछले संसद सत्र में अदाणी मुद्दे को लेकर सभी समान विचारधारा वाले दलों को बुलाने और संसद में एक आवाज उठाने की पहल की थी. हम मोटे तौर पर सोच रहे हैं कि हमें बीजेपी के खिलाफ जाना चाहिए और बीजेपी विरोधी वोटों को विभाजित करने का मौका नहीं देना चाहिए.

50 वर्ष से कम आयु के युवाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होना चाहिए : वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ’50 अंडर 50′ उदयपुर चिंतन शिविर का एक फैसला है. चिंतन शिविर घोषणा के बाद हम एक-एक पदाधिकारी को लेकर बहुत सतर्क हैं. 50 वर्ष से कम आयु के युवाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होना चाहिए. हमारा स्पष्ट विचार है कि 50% पदाधिकारियों की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए.

Also Read: Congress: ‘हमारे बिना विपक्षी एकता संभव नहीं’, नीतीश के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >