Congress On Bidi and Bihar: ‘बीड़ी और बिहार’ वाली पोस्ट पर कांग्रेस ने मानी गलती, BJP ने बताया था बिहारियों का अपमान

Congress On Bidi and Bihar: बीड़ी और बिहारियों पर केरल कांग्रेस के बयान से सियासी संग्राम जारी है. इस बीच कांग्रेस की केरल इकाई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर माफी मांग ली है. कांग्रेस के पोस्ट पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला था.

Congress On Bidi and Bihar: कांग्रेस की केरल इकाई (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने शनिवार को स्वीकार किया कि पार्टी की राज्य इकाई के सोशल मीडिया हैंडल पर ‘‘बीड़ी और बिहार’’ वाला तंज पोस्ट करते समय गलती हुई और सतर्कता की कमी रही. राजनीतिक प्रतिक्रिया के बाद इस पोस्ट को एक दिन पहले ही हटा दिया गया था. जोसेफ ने कहा कि ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट को हटा दिया गया है और राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार सोशल मीडिया की टीम द्वारा माफी मांगी गई है. सनी जोसेफ ने बताया कि मामले को पूर्व विधायक वी टी बलराम के समक्ष उठाया गया, जो केपीसीसी के डिजिटल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी हैं. पार्टी ने शुक्रवार को एक नयी ‘पोस्ट’ में कहा था, ‘‘जीएसटी दरों को लेकर मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे तंज को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. अगर आपको ठेस पहुंची हो, तो हम क्षमा चाहते हैं.’’

कांग्रेस ने बीडी और बिहार को लेकर क्या किया था पोस्ट?

कांग्रेस की केरल इकाई ने हाल में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘बीड़ी (एक तंबाकू उत्पाद) और बिहार ‘बी’ से शुरू होते हैं. अब इसे पाप नहीं माना जा सकता.’’

बीजेपी ने क्या किया था हमला?

बीजेपी ने कांग्रेस की पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस की आलोचना की थी और इसे ‘सभी बिहारियों का अपमान’ बताया था तथा विपक्ष से इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >