Congress 85th Preliminary Session: कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन 26 फरवरी को, सेशन का नाम 'हाथ से हाथ जोड़ो'

कांग्रेस पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में राजनीति और अर्थव्यवस्था समेत छह विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी. मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होगा. इसमें उनके निर्वाचन पर औपचारिक रूप से मुहर लगेगी तथा नयी कार्य समिति के गठन की शुरुआत होगी.

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 26 फरवरी को कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन होगा. इस सेशन का नाम ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ होगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया, अधिवेशन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी मौजूद रहेंगे. कांग्रेस यह सत्र आगामी 2024 चुनाव की भी तैयारी है.

कांग्रेस अधिवेशन में राजनीति और अर्थव्यवस्था समेत छह विषयों पर होगी चर्चा

कांग्रेस पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में राजनीति और अर्थव्यवस्था समेत छह विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी. मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होगा. इसमें उनके निर्वाचन पर औपचारिक रूप से मुहर लगेगी तथा नयी कार्य समिति के गठन की शुरुआत होगी. गौरतलब है कि कांग्रेस का पिछला पूर्ण अधिवेशन 2018 में दिल्ली में हुआ था.

कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा : वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दावा किया कि रायपुर में होने वाला पार्टी का तीन दिवसीय 85वां पूर्ण अधिवेशन भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, भाजपा देश में केवल झूठ फैला रही है.

Also Read: राजस्थान चुनाव 2023 : सचिन पायलट कांग्रेस को कर रहे हैं कमजोर ? जानें क्यों उठ रहा है ये सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >