Cold Wave Warning: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, यहां होगी भारी बारिश, शीत लहर की चपेट में कई राज्य

Cold Wave Warning: पंजाब के कुछ स्थानों पर और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई है.

Cold Wave Warning: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़‍, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार के अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है.

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 15 दिसंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. जो अगले दो दिनों के दौरान और अधिक स्पष्ट होने और पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और सटे हुए स्थानों में हल्की और मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि लक्षद्वीप और उससे सटे मालदीव क्षेत्र पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

16 दिसंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल में भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए एलो अलर्ट जारी किया गया है.

17 दिसंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से भारी बारिश का अलर्ट

17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने का अनुमान है. यहां एलो अलर्ट जारी किया गया है.

18 दिसंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से भारी बारिश का अलर्ट

18 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश होने का अनुमान है. यहां एलो अलर्ट जारी किया गया है.

19 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी

19 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल, केरल और माहे में भारी की संभावना है. मौसम विभाग ने यहां के लिए एलो अलर्ट जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >