Weather Updates: अब मिलेगी ठंड से राहत? IMD ने बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के वेदर को लेकर दी जानकारी

Weather Updates: देश में इस साल सर्दी का मौसम थोड़ा लंबा होता दिख रहा है. जहां एक ओर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने दिल्लीऔर इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को घने कोहरे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. शनिवार तड़के घने से बहुत घने कोहरे के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

कश्मीर घाटी की बात करें तो यहां अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों का बर्फबारी का लंबे समय का इंतजार खत्म होता नजर आएगा. मौसम विभाग ने बताया कि 24 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने और शनिवार शाम को आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. 26 से 28 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 29 से 31 जनवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

बिहार में सर्दी का सितम अगले चार दिनों तक जारी रहेगा. बिहार में 20 से 24 जनवरी तक और भी भीषण ठंड पड़ेगी. आइएमडी ने हाई अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि विशेष जरूरत नहीं हो, तो घर से बाहर नहीं निकलें. पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्यभर में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसकी वजह से उच्चतम तापमान के काफी कम रहने की भी आशंका है.

Also Read: Weather Update Today: झारखंड-बिहार को जल्द मिलेगी ठंड से राहत ? जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास में शनिवार से धुंध (कोहरा) छंटेगी. इस कारण तापमान गिर सकता है. आज दोपहर में मौसम साफ हो जायेगा. ज्ञात हो कि बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ गया था. वहीं, अधिकतम तापमान गिर गया था. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो जाने के कारण दिन भर ठंड का एहसास हो रहा था. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 20-21 को धुंध कम हो सकती है. 22 और 23 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर मध्यम से लेकर घना कोहरा हो सकता है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक-दो दिनों तक राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेसि से नीचे रह सकता है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं लक्षद्वीप, दक्षिणी केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय और उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति नजर आ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >