Cold Alert: अगले 72 घंटे में घने से बहुत घना कोहरा, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कोल्ड अलर्ट

Cold Alert: देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. इसके अलावा शीतलहर और घने कोहरे से भी आम लोग दो-चार हो रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि नए साल में भी मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. एक नजर डालते हैं देश के राज्यों में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.

Cold Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे तक देश के कई हिस्सों में कोहरे का कहर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई और राज्यों में घने कोहरे का आतंक रह सकता है.

Cold alert

आईएमडी के मुताबिक 31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर दिख सकता है. नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में रात और सुबह तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है.

Cold alert

कोहरे के साथ-साथ देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. शीत लहर के कारण लोगों को जीना मुहाल है. शीतलहर का सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 31 दिसंबर तक शीतलहर का दौर जारी रह सकता है.

Cold alert

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड से कोई राहत नहीं मिली है, सोमवार को दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा. दृश्यता काफी कम हो गई. हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Cold alert

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, मोहाली में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर कोहरा के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही. पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का बलोवाल सौंखरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Cold alert

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर तक शीत दिवस से भीषण शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक शीतलहर जारी रह सकती है.

Cold alert

एक पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 31 दिसंबर से आस-पास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है.

Cold alert

Also Read: Kal ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे लोग, आया 5 जनवरी तक का अलर्ट, जानें नये साल में कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >