Cochin University Stampede: केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी में कैसे मची भगदड़ ? 4 छात्रों की मौत, कई गंभीर

1 / 1
Cochin University Stampede: केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी में कैसे मची भगदड़ ? 4 छात्रों की मौत, कई गंभीर
फुल स्क्रीन में देखें

Kochi: Students during the annual festival at Cochin University before the stampede that reportedly killed four students and left several injured, in Kochi, Saturday, Nov. 25, 2023. (PTI Photo)(PTI11_26_2023_000001A)

cochin university stampede: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना के मद्देनजर कोझिकोड के एक सरकारी अतिथि गृह में आपात बैठक की और विद्यार्थियों की मौत पर शोक व्यक्त किया. केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी में कैसे मची भगदड़ ? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं.

cochin university stampede: केरल के कोच्चि से शनिवार को दुखद खबर आई. यहां के कोचीन विश्वविद्यालय (CUSAT) में भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए. केरल सरकार ने कोच्चि में हुई इस घटना पर त्वरित कार्रवाई की और वार्षिकोत्सव के दौरान मची भगदड़ के मामले में जांच के आदेश दिए.

इस घटना के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर भगदड़ कैसे मची ? इसका पता जांच के बाद ही लग पाएगा जिसका आदेश केरल सरकार के द्वारा दिया गया है. इस घटना में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई है जबकि 60 से अधिक के घायल होने की खबर है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और कोचीन विश्वविद्यालय के कुलपति व रजिस्ट्रार समेत तीन सदस्यीय टीम को भगदड़ की घटना की जांच करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने अधिकारियों को गहन जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

फिलहाल जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, भगदड़ फेमस गायिका निकिता गांधी के कोचीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग (सीयूएसएटी) के खुले सभागार में आयोजित संगीत समारोह के पहले हुई.

Also Read: केरलः कोच्चि यूनिवर्सिटी में भगदड़, चार छात्रों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की मानें तो, दो छात्र और दो छात्राओं की जान भगदड़ में गई है, जबकि 60 से अधिक लोगों को कलामसेरी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल और कुछ अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है. जॉर्ज ने बताया कि चार और छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद गायिका ने निकिता गांधी एक फेसबुक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने दुख व्यक्त किया. गांधी ने कहा कि प्रस्तुति के लिए कार्यक्रम स्थल रवाना होने से पहले ही यह घटना हो गई जिससे मैं दुखी हूं. दुख को प्रकट करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मेरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एम. आर. अजित कुमार ने घटना को लेकर जानकारी दी और बताया कि अचानक भारी बारिश होने पर दर्शक सीढ़ियों का उपयोग करके सभागार में पहुंचे, जिससे भगदड़ मच गई. यह एक वार्षिकोत्सव था, और विवरण पुस्तिका से जो बात सामने आई है उसके अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन 24 से 26 नवंबर तक किया गया था. संगीत कार्यक्रम 1,000 से 1,500 लोगों की क्षमता वाले एक सभागार में आयोजित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >