CM Yogi AI Photo: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक एआई जेनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही तस्वीर में सीएम योगी अलग-अलग हेयर स्टाइल में दिखाई दे रहे हैं. उनका एआई जेनरेटेड फोटो उनके पारंपरिक मुंडन लुक से पूरी तरह अलग है. हमेशा साफ मुंडन सिर और संन्यासी छवि वाले सीएम योगी को ऐसे स्टाइलिश बालों के साथ देखकर यूजर्स चौंक गए हैं. इन फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर comedyculture.in के आईडी से शेयर किया गया है.
अलग-अलग AI हेयर स्टाइल में सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एआई फोटो में अलग-अलग स्टाइल वाले उनके 10 फोटो शेयर किए गए हैं. हर फोटो में सीएम योगी अलग हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं. पहले फोटो में सीएम योगी कर्ली हेयर के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. उनके बाल को एआई के जरिए घुंघराले बनाया गया है. वहीं एक अन्य फोटो में वो लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं, एक अन्य फोटो में उन्हें जटा जूट वाले लुक में दिखाया गया है. सीएम योगी की एआई फोटो को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी पसंद किया है.
एक अन्य फोटो में सीएम योगी मलेट हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों साइड में उनके बाल छोटे है और पीछे काफी लंबे हैं. इसे भी एआई ने बनाया है. सीएम योगी को एक अन्य फोटो में बुज कट हेयर स्टाइल में भी है. इसमें उनके बाल काफी छोटे हैं. वुल्फकट एआई हेयरस्टाइल वाले लुक को भी इंटरनेट पर यूजर्स ने काफी पसंद किया है.
यूजर्स ने किया लाइक और शेयर
इंटरनेट पर सीएम योगी का यह फोटो काफी ट्रेंड कर रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर comedyculture.in के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक दिया है. साढ़े 6 सौ लोगों ने कमेंट किया है. कुछ यूजर्स ने सीएम योगी की एआई बालों वाली फोटो को देखकर लिखा कि कैलाश खेर की तरह सीएम योगी का लुक दिख रहा है. एक यूजर ने लिख- बन वाली फोटो में सीएम योगी कैलाश खेर लग रहे हैं. ढेरों यूजर्स ने फोटो को काफी पसंद किया है. कई यूजर्स ने कहा कि हर रूप में वो बेहतरीन लग रहे हैं.
Also Read: Vial Video: हिरण की तस्वीर देख धोखा खा गया मगरमच्छ, करने लगा हमला, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
