ललितपुर को 1766 करोड़ की सौगात, योगी का तंजः पहले लूट थी, अब विकास है

CM Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे. सीएम योगी कहा कि पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसता छोड़ दिया था,गुंडे -माफिया नौजवानों की नौकरी और रोजगार डकैती डालते थे,लेकिन अब बुंदेलखंड विकास का एक मॉडल बन रहा है.

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत वाली 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के निकम्मेपन के कारण ललितपुर पिछड़ता चला गया . एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को रोजगार हब बनेगा.

महिलाओं को अब नहीं ढोना पड़ेगा पानी


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी माताओं और बहनों को शुद्ध पानी लेने के लिए घड़ा लेकर दौड़ना नहीं पड़ेगा, क्योंकि अब हर घर नल जल योजना का सपना साकार हो रहा है और बुंदेलखंड के हर घर में शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी माताओं बहनों की पूरी जिंदगी पानी ढोने में व्यतीत हो जाती थी और कभी-कभी पैर में ठोकर लगने से मिट्टी का घड़ा गिरकर फूट जाता था, तो वह बेचारी अपनी किस्मत पर रोतीं थीं, उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों की वजह से बुंदेलखंड मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होता चला गया .

बुंदेलखंड बनेगा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक सिटी


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक सिटी (Industrial City) बनाने जा रहा हैं. सीएम योगी ने अपने पिछले बयान का जिक्र करते हुए कहा मैंने पिछली बार कहा था कि बुंदेलखंड का कोई युवा रोजगार के लिए अब पलायन नहीं करेगा. सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इसलिए अब किसी युवा को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

पहले गुंडे- माफिया नौजवानों की नौकरी पर करते थे डकैती


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के राज में हर जिले में गुंडे – माफिया हमारे नौजवानों की नौकरी लूट लेते थे और नौजवान बेचारा निराश होकर घर आता था, उन्होंने कहा कि इसलिए हमने सारे माफियाओं हवालात में भिजवा दिया और अब पूरे प्रदेश में सिर्फ कानून का राज है.

उत्तर प्रदेश में बनाई जा रही हैं ब्रह्मोस मिसाइलें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेश सिंदूर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश बनाई गई ब्रह्मोस मिसाइल को पाकिस्तान पर दागी गईं,तो वह विश्व से जान की भीख मांग रहा था.यह नए भारत की ताकत है. उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड में भी बदलाव आया है और अब यहां विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >