बैठक CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर पर बुलाई गई है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने तक चले लंबे आंदोलन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने की सलाह दी गई थी.
बैठक के लिए पहले से थी तैयारी
सीजेपी के प्रमुख पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि वे जमीनी स्तर पर विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों से संवाद स्थापित कर उनके विचार और सुझाव लेकर इस बैठक में शामिल हों.
बैठक के बाद CJP की होगी प्रेसवार्ता
पांच अगस्त को होने वाली इस बैठक के तुरंत बाद CJP एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें पार्टी के भविष्य के कदमों और रणनीतिक फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
दीपके ने मनाया 'फ्रेंडशिप डे'
बैठक से पहले, पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने आवास पर छात्रों, स्थानीय निवासियों और पड़ोसी जिलों से आए लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ 'मित्रता दिवस' भी मनाया.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का Gen-Z अंदाज: कोरियन फिंगर हार्ट से विश किया फ्रेंडशिप डे, शहजाद पूनावाला ने यूं कसा तंज
ये भी पढ़ें: राज ठाकरे का मोदी सरकार पर वार: बोले- NEET सिर्फ बहाना, युवाओं के गुस्से की असली वजह बेरोजगारी
