नयी दिल्ली : कोरोनावायरस के कारण लागू किए लॉकडाउन की वजह से CISCE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी थी.लॉकडाउन 4 में केंद्र सरकार से छूट मिलने के कारण सभी बोर्ड बची हुई परीक्षाओं को कराने के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर रहे है.इस बीच शुक्रवार को CISCE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं के लिए स्कीम जारी की है.जिसमें बताया है की 1 से 15 जुलाई के बीच शेष बची हुई परीक्षाएं आयोजित होगी.
CISCE बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया की कक्षा 10वीं की शेष परीक्षाएं 2 जुलाई से 12 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी.वहीं, कक्षा 12वीं की शेष बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 14 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी.जिसमें 6 परीक्षाएं 10वीं क्लास की होंगी और 8 परीक्षाएं 12वीं क्लास की होंगी.
लॉकडाउन के कारण 10 वीं कक्षा की ज्योग्राफी,एचसीजी पेपर 2, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स ग्रुप 3 इलेक्टिव,हिंदी व आर्ट पेपर बचे हुए हैं. वहीं 12वीं के बायोलॉजी पेपर 1, बिजनेस स्टडीज, ज्योग्राफी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस पेपर 1, इलेक्टिव इंग्लिंश व आर्ट पेपर बचे हुए है. CISCE बोर्ड से जुड़ी हर Latst News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
ICSE का 10वीं का परीक्षा कार्यक्रमदिनांक विषय
2 जुलाई, 2020 भूगोल
4 जुलाई 2020 आर्ट पेपर 4
6 जुलाई, 2020 समूह III – इलेक्टिव
8 जुलाई, 2020 हिंदी
10 जुलाई, 2020 जीव विज्ञान – विज्ञान पेपर 3
12 जुलाई, 2020 अर्थशास्त्र (समूह II वैकल्पिक
ICSE का 12वीं का परीक्षा कार्यक्रमदिनांक विषय
1 जुलाई, 2020 जीव विज्ञान (पेपर 1) थ्योरी
3 जुलाई, 2020 बिजनेस स्टडीज
5 जुलाई, 2020 भूगोल
7 जुलाई, 2020 मनोविज्ञान
9 जुलाई, 2020 सोशियोलॉजी
11 जुलाई 2020 होम साइंस (पेपर 1) थ्योरी
13 जुलाई, 2020 इलेक्टिव अंग्रेजी
14 जुलाई, 2020 कला 5 – क्राफ्ट
