Wang Yi India Visit: दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे चीनी विदेश मंत्री वांग यी, तिब्बती युवा कांग्रेस ने किया विरोध

Wang Yi India Visit: चीनी विदेश मंत्री वांग यी, एनएसए अजीत डोभाल के निमंत्रण पर भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. वांग 18-19 अगस्त 2025 को भारत में रहेंगे. भारत पहुंचने के साथ ही भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई. अपनी यात्रा के दौरान, वांग यी एनएसए डोभाल के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर 24वें दौर की वार्ता करेंगे.

Wang Yi India Visit: चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार 18 अगस्त को शाम में दिल्ली पहुंचे. उनके आगमन से पहले तिब्बती युवा कांग्रेस के सदस्यों ने वांग यी की भारत यात्रा का जमकर विरोध किया. तिब्बतियों ने दिल्ली के शांति पथ पर वांग की यात्रा का विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

वांग यी के साथ भारतीय विदेश मंत्री की बैठक, जानें क्या बोले डॉ एस जयशंकर

चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ अपनी बैठक में, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, “आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के विरुद्ध लड़ाई एक और प्रमुख प्राथमिकता है. हमारी आशा है कि हमारी चर्चाएं भारत और चीन के बीच एक स्थिर, सहयोगात्मक और दूरदर्शी संबंध बनाने में योगदान देंगी, जो हमारे हितों की पूर्ति करेगा और हमारी चिंताओं का समाधान करेगा.”

विदेश मंत्री वांग की यात्रा का क्या है उद्देश्य

भारत पहुंचने से पहले चीन ने कहा था कि विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति और पिछले दौर की सीमा वार्ता के दौरान लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना है.

दिसंबर में अजीत डोभाल गए थे चीन, वांग से हुई थी वार्ता

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने दिसंबर में चीन की यात्रा की थी और वांग के साथ 23वें दौर की वार्ता की थी. इससे कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अक्टूबर में रूसी शहर कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर अपनी बैठक में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न वार्ता तंत्र को बहाल करने का निर्णय लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >