कोरोना जनवरी के अंत में मचाएगा तबाही? इस खबर के बाद बढ़ी चीन की टेंशन

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ प्रांतों में इन्फ्लूएंजा बी वायरस का अनुपात इन्फ्लूएंजा ए से अधिक हो गया है. कोरोना संक्रमण को लेकर एक रिपोर्ट आई है जिसनें चीन की चिंता बढ़ा दी है.

चीन को कोरोना संक्रमण से निजात नहीं मिल रहा है. ताजा आंकड़े इसी ओर संकेत कर रहे हैं. दरअसल, चीन में चिकित्सा संस्थानों में फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है. नये साल में मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गई है, हालांकि, चीन स्थित ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि जनवरी के शेष बचे दिन में कोरोना संक्रमण में फिर से उछाल आने की संभावना है.

इस बाबत National Health Commission के प्रवक्ता एमआई फेंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे चीन में हेल्थ डिपार्टमेंट में फीवर की शिकायत करने वाले मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखा गया है. वर्तमान में, सांस संबंधी बीमारियां अभी भी मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा हैं. COVID-19 के संक्रमण के मामले कम हैं. मल्टी-चैनल मॉनिटरिंग सिस्टम के हालिया जो आंकड़े आए हैं उसके अनुसार, नए साल की छुट्टी के बाद सेंटिनल अस्पतालों में कोरोना वायरस टेस्ट की पॉजेटिव रिपोर्ट एक प्रतिशत से नीचे रही, साथ ही जेएन.1 वैरिएंट स्ट्रेन के अनुपात में बढ़ोतरी देखी गई.

इन्फ्लूएंजा बी वायरस का अनुपात इन्फ्लूएंजा ए से अधिक

ग्लोबल टाइम्स ने जो रिपोर्ट प्रकाशित की है उसके अनुसार, हेल्थ एक्सर्ट का मानना है कि चीन में लोगों को सर्दियों और आने वाले दिनों में सांस संबंधी बीमारी परेशान करेगी, साथ ही इन्फ्लूएंजा वायरस भी लोगों की परेशानी का कारण बनेगा. वांग के अनुसार, JN.1 वैरिएंट स्ट्रेन के निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है. घरेलू इन्फ्लूएंजा में धीरे-धीरे गिरावट होगी. लोगों में इम्यूनिटी में गिरावट के कारण जनवरी में COVID-19 महामारी फिर से बढ़ सकती है. JN.1 वैरिएंट की लोगों को ज्यादा संक्रमित करेगी. इस बीच, पिछले पांच हफ्तों में उत्तरी प्रांतों में कोरोना संक्रमण का अनुपात बढ़कर 57.7 प्रतिशत हो गया है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के कुछ प्रांतों में इन्फ्लूएंजा बी वायरस का अनुपात इन्फ्लूएंजा ए से अधिक हो गया है.

Also Read: कोरोना जांच मामले में गया सबसे आगे, संक्रमित 30 मरीजों में से 18 हुए स्वस्थ, बोले डीएम- घबराने की जरूरत नहीं

वांग ने कहा कि चीन के दक्षिणी प्रांतों में इन्फ्लूएंजा का मौसम अक्टूबर की शुरुआत में शुरू हुआ था, इसके बाद उत्तरी प्रांतों में अक्टूबर के अंत में इसने लोगों को परेशान किया. पिछले तीन हफ्तों में दक्षिणी प्रांतों में इन्फ्लूएंजा बी वायरस का अनुपात बढ़कर 36.8 प्रतिशत हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >