LAC पर फिर ड्रैगन की धमक, चीन ने किया 150 मीटर सड़क का निर्माण, भारत भी हो रहा अत्याधुनिक हथियारों से लैस

चीन एलएसी पर लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है. ड्रैगन यहां सड़क बना रहा है ताकी जरूरत पड़ने पर वो अपने अतिरिक्त सैनिकों को तेजी से भेज सके. वहीं, अत्याधुनिक और नयी पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों से लैस हो रहा है भारत.

एलएसी पर चीन की गतिविधि एक बार फिर तेज हो गयी है. तवांग में हुई झड़प के बाद चीन लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में जुट गया है. इसी कड़ी में तवांग में एलएसी (LAC) के पास जहां भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की पिटाई की थी, वहां चीन अब 150 मीटर सड़क का निर्माण कर लिया है. बता दें, चीन एलएसी पर लगातार बुनियादी ढांचा मजबूत करने में लगा है.

बुनियादी ढांचों को मजबूत कर रहा चीन: दरअसल, एलएसी पर चीन के खिलाफ भारत की रणनीतिक बढ़त बनी हुई है. ऐसे में चीन भारतीय सेना को मात देने के लिए लगातार अपनी स्थिति सुदृढ़ करने में लगा है. चीन एलएसी पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है. ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने यह दावा किया है कि ड्रैगन यहां सड़क बना रहा है ताकी जरूरत पड़ने पर वो अपने अतिरिक्त सैनिकों को तेजी से एलएसी भेज सके.

गौरतलब है कि चीन पिछले काफी समय से एलएसी के निकट बुनियादी ढांचा तैयार करने में लगा है. इस कारण रणनीतिक रूप से बेहद अहम यांगत्से पठारी इलाके में उसकी पहुंच पहले की अपेक्षा अब आसान हो गई है. ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक एलएसी पर चीन की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है.

संघर्ष छिड़ने का खतरा: ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने यह दावा किया है कि इतने बड़े पैमाने पर चीन की तैयारी चल रही है इससे इस बात की शंका होती है कि चीन कभी भी यहां संघर्ष छेड़ सकता है. जाहिर है चीन की मंशा हमेशा से हड़पने की रही है. कई विशेषज्ञों की राय है कि चीन डोकलाम से लेकर तवांग तक बड़े पैमाने पर सैन्य तैयारी की हुई है.

अत्याधुनिक हथियारों से लैस हो रहा है भारत: वहीं, चीन की हरकतों को देखते हुए भारत भी जोर शोर से तैयारी कर रहा है. केन्द्र सरकार ने संसद की एक उच्च स्तरीय समिति को बताया कि भारत अपने बलों को नवीनतम अत्याधुनिक एवं नयी पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों से लैस कर रहा है. इसका मकसद है कि विरोधियों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल किया जा सके. लोकसभा में 14 दिसंबर को पेश हुई कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है.

रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत अपने बलों को नवीनतम अत्याधुनिक एवं नयी पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों से उत्तरोत्तर लैस कर रहा है ताकि हमारे विरोधियों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल करने के लिये पूरी तरह से तत्पर रहा जा सके.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: भूकंप के तेज झटकों से हिली कैलिफोर्निया की जमीन, टूटे पुल-इमारतें गिरीं, हजारों घरों की बत्ती गुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >