हाय रे कलयुग…! बेटे ने 200 रुपये के लिए हथौड़े से फोड़ा मां का सिर, मौके पर ही मौत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति ने मात्र 200 रुपये के लए अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को बेरहमी से हथौड़े से मारा, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी वहां से फरार हो गया. पुलिस अभी इस घटना की जांच में लगी हुई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने महज 200 रुपयों के लिए अपनी 70 साल की बूढ़ी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. कथित तौर पर व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां से 200 रुपये कुत्ता खरीदने के लिए मांगे थे, लेकिन उसकी मां ने मना कर दिया. जिसके बाद व्यक्ति ने गुस्से में अपनी मां को बेरहमी से हथौड़े से मारा, जिसके कारण उसकी मां की मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी फरार

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 18 अप्रैल की सुबह 8 बजे की है. सुबह-सुबह जब घर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं, तो लोगों ने पुलिस को फोन कर इस मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था. पुलिस को ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जब वे आरोपी के घर पहुंचे, तब उन्हें दो महिलाएं घायल अवस्था में बेहोश पड़ी हुई मिलीं. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक महिला को मृत घोषित कर दिया.

कुत्ता खरीदने के लिए ले ली मां की जान

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन एक कुत्ता खरीदना चाहता था, जिसका दाम 1000 रुपये था. उसके पास पहले से 800 रुपये थे, लेकिन 200 रुपये कम पड़ रहे थे. इसलिए उसने अपनी मां से 200 रुपये मांगे, जिस पर उसकी मां ने मना कर दिया. जिसके बाद आदमी गुस्से में बेकाबू हो जाता है और अपनी मां गणेशनी को हथौड़े से मार-मारकर घायल कर दिया. जब उसकी पत्नी और बच्चे उसे रोकने आए तो उसने अपनी पत्नी को भी हथौड़े से मारा. हमले में वो बेहोश हो गई. चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी जमा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़े: टेस्ला की भारत में ग्रैंड एंट्री! PM मोदी ने एलन मस्क से की बात, तय हो गया सबकुछ |PM Modi spoke to Elon Musk

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >