Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सलियों ने जंगल में प्लांट किया था प्रेशर बम, चपेट में आने से एक जवान शहीद

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में जहां एक ओर झारखंड में जवानों को बड़ी सफलता मिली है. मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया गया है. लेकिन दूसरी ओर से छत्तीसगढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है. प्रेशर बम की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गए.

Chhattisgarh Naxal pressure bomb

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोयनार से फरसेगढ़ के बीच मोरमेड गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आकर सीएएफ 19 वीं बटालियन का जवान मनोज पुजारी (26) शहीद हो गया है.

गश्ती के दौरान प्रेशर बम की चपेट में आया जवान

पुलिस अधिकारी ने बताया, तोयनार से फरसेगढ़ के बीच बन रही सड़क की सुरक्षा के लिए सीएएफ के दल को गश्त पर रवाना किया गया था. दल जब तोयनार से फरसेगढ़ की ओर चार किलोमीटर दूर मोरमेड गांव के जंगल में था तब सुरक्षाबल के जवान मनोज का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया. इससे बम में विस्फोट हो गया और वह शहीद हो गया. पुलिस ने इस नक्सियों का कायरतापूर्ण कृत्य बताया है.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जारी है अभियान

छत्तीसगढ़ सहित पूरे देशभर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सली मुक्त का ऐलान किया है. छत्तसीगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के लिए माओवादी जंगलों और पगडंडियों में प्रेशर बम लगा देते हैं. प्रेशर बम विस्फोट की घटना में कई जवानों की मृत्यु हुई है तथा कई अन्य घायल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >