Chhattisgarh: वोटिंग से पहले कांकेर में बड़ा मुठभेड़, टॉप कमांडर सहित 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें सुरक्षाबल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए.

Chhattisgarh: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो जवान घायल हो गए.

नक्सलियों का टॉप कमांडर ढेर

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बताया जा रहा है कि नक्सलियों का टॉप कमांडर भी मारा गया है. सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया टॉप नक्सली कमांडर शंकर साव पर पुलिस ने 25 लाख रुपये का इनाम रखा था. बीएसएफ ने बताया, कांकेर में मुठभेड़ के दौरान मारे गए 29 सीपीआई माओवादी कैडरों के शव बरामद कर लिए गए हैं. घटनास्थल से 7 एके सीरीज के राइफल और 3 लाइट मशीन गन बरामद की गई हैं. मुठभेड़ के दौरान एक बीएसएफ कर्मी के पैर में गोली लगी और निकाले जाने के बाद वह खतरे से बाहर है.

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सुरक्षा बलों को बधाई दी

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया है. मैं सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई देना चाहता हूं. हम सभी सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काम कर रहे हैं. केंद्रीय एचएम अमित शाह हमें मार्गदर्शन दे रहे हैं. नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जो भी जरूरी होगा वो किया जाएगा. कोई ढिलाई नहीं होगी. आने वाले समय में नक्सल मुक्त बस्तर के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. सरकार बातचीत के लिए तैयार है. बातचीत और चर्चा से समाधान निकलना चाहिए और बस्तर में शांति होनी चाहिए.

छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है, जब तीन दिन के बाद वहां पहले चरण का मतदान होना है. छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण में एक मात्र लोकसभा सीट बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होना है. उसके बाद दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर. जबकि तीसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान राज्य के सुरगुजा, रायगढ़, जांजगिर चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 7 मई को होंगे. छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटे हैं.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बारे में जानकारी देने पर मिलेगी सरकारी नौकरी और इनाम

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने घोषणा की है कि जो लोग नक्सलियों की गिरफ्तारी या उनके मारे जाने में पुलिस की मदद करेंगे उन्हें आरक्षक के रूप में भर्ती किया जाएगा तथा पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. मध्य प्रदेश की सीमा से लगे इस जिले के नक्सल प्रभावित गांवों में बांटे गए पर्चे में लिखा है, सूचना दो इनाम पाओ. किसी भी व्यक्ति के द्वारा नक्सलियों को पकड़वाया जाएगा या उसकी सूचना पर मुठभेड़ में यदि नक्सली मारा जाएगा तो उस व्यक्ति को कबीरधाम पुलिस की ओर से पांच लाख रुपए नकद इनाम एवं पुलिस की शासकीय नौकरी दी जाएगी तथा आत्मसमर्पण करवाने पर नकद इनाम दिया जाएगा. कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया, ‘हमने पिछले दो दिनों में माओवाद प्रभावित गांवों में अपने नए प्रस्ताव के पर्चे बांटे हैं और पोस्टर चिपकाए हैं. हमने जिले के नक्सल प्रभावित गांवों में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप पर संदेश भी भेजा है. उन्होंने बताया, ‘माओवादी की गिरफ्तारी या मारे जाने में सहयोगपरक सूचना देने पर ग्रामीणों को तत्काल पांच लाख रुपए दिए जाएंगे. यह राशि किसी भी नक्सली पर राज्य/केंद्र सरकार द्वारा घोषित इनाम से अतिरिक्त होगी.

Also Read: राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में खेला आदिवासी कार्ड, नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >